जेएसएलपीएस की आमसभा में महिलाओं ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

जेएसएलपीएस की आमसभा में महिलाओं ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

भरनो ब्लॉक परिसर में बुधवार को जेएसएलपीएस के तहत दक्षिणी भरनो और उत्तरी भरनो आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जिग्गा सुसारन होरो, प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव, बीपीएम नीलकंठ कच्छप और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में दोनों संकुलों की महिलाओं ने वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सत्र 2025-26 के लिए कुल आय, व्यय और मुनाफे के आंकड़े बताए गए। बैठक में समूहों की गतिविधियों, बचत, ऋण और संचालित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि महिलाएं सखी मंडल और आजीविका समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर रही हैं।बीपीएम नीलकंठ कच्छप ने कहा कि समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं जागरूक हुई हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा।कार्यक्रम में महिला समूहों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य मौजूद रहीं। भरनो ब्लॉक परिसर में बुधवार को जेएसएलपीएस के तहत दक्षिणी भरनो और उत्तरी भरनो आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जिग्गा सुसारन होरो, प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव, बीपीएम नीलकंठ कच्छप और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आमसभा में दोनों संकुलों की महिलाओं ने वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सत्र 2025-26 के लिए कुल आय, व्यय और मुनाफे के आंकड़े बताए गए। बैठक में समूहों की गतिविधियों, बचत, ऋण और संचालित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि महिलाएं सखी मंडल और आजीविका समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर रही हैं।बीपीएम नीलकंठ कच्छप ने कहा कि समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं जागरूक हुई हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा।कार्यक्रम में महिला समूहों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य मौजूद रहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *