जीरकपुर के नेचर पार्क में गर्दन कटी लाश मिली:सुबह सैर करने पहुंचे लोगों में दहशत, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत

जीरकपुर के नेचर पार्क में गर्दन कटी लाश मिली:सुबह सैर करने पहुंचे लोगों में दहशत, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत

जीरकपुर के पीरमुछल्ला स्थित नेचर पार्क में गुरुवार सुबह गर्दन कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पार्क में सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों में शव मिलने के बाद दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए। शव की हालत देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या पार्क में ही की गई या शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके जरिए संदिग्ध लोगों और वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण और समय का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *