जीएडी ने फिर दिए नवम्बर तक डीपीसी मीटिंग के आदेश:31 दिसंबर 2027 तक की स्थिति में बनेगी प्रमोशन लिस्ट, पद रिक्त होने के साथ प्रमोट होंगे कर्मचारी

जीएडी ने फिर दिए नवम्बर तक डीपीसी मीटिंग के आदेश:31 दिसंबर 2027 तक की स्थिति में बनेगी प्रमोशन लिस्ट, पद रिक्त होने के साथ प्रमोट होंगे कर्मचारी

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा अगस्त में कराई गई डीपीसी में पदोन्नति नहीं मिली है, उन्हें पदोन्नति देने अगले डेढ़ महीने में सभी विभाग बैठक करेंगे और छूटे हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को पद रिक्त होने की स्थिति में प्रमोशन देंगे। इसके साथ ही विभागों की यह भी जिम्मेदारी होगी कि वे 31 दिसम्बर 2027 तक की स्थिति में रिक्त होने वाले पदों की संख्या के आधार पर अधिकारी कर्मचारी की पदोन्नति के लिए फिटलिस्ट तैयार करेंगे और जैसे ही पद रिक्त होते जाएंगे, वैसे ही संबंधित अधिकारी कर्मचारी के पदोन्नति के आदेश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो कर्मचारी अधिकारी छूट गए हैं, उन्हें इसके माध्यम से मौका दिया जाए। बताया गया कि अगस्त में जो प्रमोशन हुए हैं वह दिसम्बर 2026 तक की स्थिति में विशेष प्रमोशन के अंतर्गत हुए हैं जबकि लोक सेवा पदोन्नति नियम के आधार पर अब सामान्य डीपीसी होना है। इसी से संबंधित निर्देश जारी कर उस पर अमल के लिए कहा गया है। अब 2027 दिसम्बर तक की स्थिति में विभाग डीपीसी कर लेंगे और पद रिक्त होने के साथ प्रमोशन देते जाएंगे तो जिन अफसर कर्मचारी का अगले साल रिटायरमेंट है उन्हें भी प्रमोशन का मौका मिल सकेगा। यह निर्देश दिए हैं सामान्य प्रशासन विभाग ने सर्कुलर में इस आधार पर भी पदोन्नति के निर्देश

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *