राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:इंदरगढ़ में युवा कांग्रेस ने धरना दिया, पुलिस से धक्का-मुक्की; CEC का पुतला जलाया

राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:इंदरगढ़ में युवा कांग्रेस ने धरना दिया, पुलिस से धक्का-मुक्की; CEC का पुतला जलाया

दतिया के इंदरगढ़ में बुधवार शाम को युवा कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर चौराहे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया। पुलिस ने हुई धक्का-मुक्की प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष प्रवेंद्र गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं। किसी भी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *