जींद रियासत की रानी व पुत्रवधू पर धोखाधड़ी का केस:नप सचिव- पटवारी भी फंसे; दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप; इंद्रजीत कौर बोली- हमारी जमीन

जींद रियासत की रानी व पुत्रवधू पर धोखाधड़ी का केस:नप सचिव- पटवारी भी फंसे; दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप; इंद्रजीत कौर बोली- हमारी जमीन

शहर थाना पुलिस ने जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर व उनकी पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। उन पर जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। रानी व उनकी पुत्रवधू के साथ पुलिस ने नप सचिव, पटवारी व ठेकेदार सहित अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। रानी इंद्रजीत कौर ने कहा कि हमारी जमीन है, टेक्निकल एरर से बने डर के कारण शिकायत की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील ने दी शिकायत दिल्ली हाईकोर्ट के वकील अभिमन्यु चौधरी ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि जींद के ओपोलो रोड पर करीब 10 एकड़ जमीन पर हमारा कब्जा है। जींद की रानी इंद्रजीत कौर, उनकी पुत्रवधू हरसिमरन कौर ने नगर परिषद सचिव सुमित दहिया, पटवारी नरेश चहल, रामराय निवासी सुभाष ठेकेदार व अन्य के साथ मिलकर डिजिटल रिकार्ड में उनकी जमीन का स्टेटस बदलने व उसे हड़पने का प्रयास किया। फर्जी रिकार्ड तैयार कर तहसील में दो बार सेल डीड बनवाने का भी प्रयास किया, परंतु हो नहीं पाया। जानिए क्या लगाए आरोप जींद की रामबीर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अभिमन्यु ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि यह संपत्ति मेरे दादा बलदेव सिंह ने 1965 में खरीदी थी। जहां हमारा फार्म हाउस है। अब यह हमारी तीसरी पीढ़ी के नाम आ चुकी हैं। जिसमें मेरे अलावा मेरी मां रिटायर लेबर कमिश्नर सुधा चौधरी व बड़े भाई अभिजीत सिंह के नाम है।राजस्व रिकॉर्ड में यह संपत्ति खेवट नंबर 1217, खतौनी नंबर 1411, खसरा नंबर 65/58, जमाबंदी वर्ष 2024-25 रक्बा 50 कनाल 2 मरले दर्शाई गई हैं। जिसकी 9 प्रॉपर्टी आईडी बनी हुई हैं। जिनमें 1. 3K6EP5B1 784.540 Sq. Yards, 2. 3K9GC4Y5 4848.150 Sq. Yards, 3. 3KAJE3V5 552.440 Sq. Yards, 4. 3KETJ482 1976.990 Sq. Yards, 5. 3KF36TC0 4717.230 Sq. Yards, 6. 3KPVEP49 1554.360 Sq. Yards, 7. 3KR2G8Y9 2214.930 Sq.Yards 8.3KVVVVM4 2357.180 Sq.Yards 9. 3KO6KL18 2421.860 Sq.yards मेरे द्वारा प्रोपर्टा आई डी डिटेल वेबसाइट पर चैक किया गया तथा वेबसाइट https://hsac.in/eodb/map पर चैक किया गया तो पाया गया कि खसरा नंबर 65//58, 64//26 तथा 64//26/3/2 से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड में कथित रूप से हेराफेरी की गई है। इसका भौतिक फिजिकल सिजरा में खसरा नंबर 65/58 के स्थान पर कथित रूप से खसरा नंबर 65/13 डाल दिया गया है, जिसका जींद की जमाबंदी में कोई रिकॉर्ड नहीं बताया गया है। खसरा नंबर 65/58 का क्षेत्रफल: 50 कनाल 2 मरला से घटाकर 18 कनाल 15 मरला कर दिया गया है। साथ ही खसरा नंबर 65/58 की स्थिति/लोकेशन को भी कथित रूप से दूसरी जगह दिखाया गया है। खसरा नंबर 64//26/3/2 वेबसाइट पर इसका क्षेत्रफल: 79 कनाल 19 मरला से बढ़ाकर 115 कनाल 13 मरेला कर दिया है। रानी बोली- तकनीकी गलती, आरोप झूठे रानी इंद्रजीत कौर ने कहा कि एक साथ लगती दो प्रॉपर्टी हैं। खसरा नंबर 65 शिकायतकर्ता और 64 हमारा है। हमने कमेटी में खसरा नंबर 64 की आईडी के लिए आवेदन किया था। सेटेलाइट से फोटो लेते समय सिस्टम ने 65 की लोकेशन उठा ली। जिससे एनए के नाम दर्ज शिकायतकर्ता की प्रॉपर्टी की आईडी हमारे नाम चढ़ गई। डीसी ने उसे फिर से एनए कर दिया है। उन्होंने जमीन की दोबारा पैमाइश होने तक जमीन का स्टेटस यथावत रखने के आदेश दिए थे। शिकायकर्ता के दादा ने ही रामबीर कॉलोनी काटी थी। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *