आज कोर्ट में वकील पेश हुए तो लगेगा 11000 जुर्माना:जींद में अधिवक्ता से मारपीट के विरोध स्वरूप भिवानी बार का वर्क सस्पेंड

आज कोर्ट में वकील पेश हुए तो लगेगा 11000 जुर्माना:जींद में अधिवक्ता से मारपीट के विरोध स्वरूप भिवानी बार का वर्क सस्पेंड

भिवानी बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड करने का फैसला लिया है। यह निर्णय जींद के सफीदों के अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में लिया गया है। साथी साथ ही सभी अधिवक्ताओं को चेतावनी दी है कि अगर वह वर्क सस्पेंड के दौरान कोर्ट में जाते हैं तो उन पर 11000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। ‌ वकील व बिजली कर्मी विवाद में जींद बार ने पूरे प्रदेश में वर्क सस्पेंड का फैसला लिया है। सफीदों बार ने हरियाणा में वर्क सस्पेंड रखने के लिए हाईकोर्ट बार को पत्र लिखा। 16 सितंबर की रात को गांव हाट के पॉवर हाउस में अधिवक्ता प्रवीण बूरा ने बिजली कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। बार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स व सचिव सचिन सिंगला ने कहा कि सफीदों (जींद) बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई हड़ताल के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन, भिवानी ने वर्क सस्पेंड किया है। इसलिए 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को कामकाज बंद रहेगा। केवल स्थगन लेने के उद्देश्य से ही प्रॉक्सी वकील पेश होंगे। इसके अलावा यदि कोई वकील कामकाज बंद रहने की अवधि के दौरान अदालतों के समक्ष पेश होता है, तो उस पर 11,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *