पटना के फुलवारी शरीफ में चार मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज आवाज के साथ महिला अचानक नीचे गिरती है और बेसुध हो जाती है। पास से गुजर रही लड़की ये सब देखकर स्कॉड हो जाती है। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। घटना गुरुवार शाम आदर्श नगर रोड नंबर-1 में हुई। मृतका की पहचान 55 साल मंजू देवी के रूप में हुई है, जो बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थीं। बताया जाता है कि जिस मकान में महिला रहती थी, उसकी चौथी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम अचानक महिला के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे एम्स ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… पहले घटना की कुछ तस्वीरें… घटना के वक्त घर पर बेटी नहीं थी जानकारी के मुताबिक, मंजू देवी अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थीं। गुरुवार की शाम उनकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। इसी दौरान मंजू देवी किसी काम से मकान की छत पर गई थीं। कुछ देर बाद अचानक वह छत से नीचे गिर गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर फुलवारी शरीफ पुलिस और ASP अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाले, जिसमें महिला छत से नीचे सड़क पर गिरती हुई दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला महिला के छत से गिरने के कारण मौत का लग रहा है। पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों की जांच की। पूछताछ के दौरान मृतका की बेटी मनीषा ने बताया कि मां मानसिक रूप से बीमार थी। उनका इलाज भी चल रहा था। घटना के हर बिंदु पर जांच करेगी पुलिस ये हत्या है या हादसा, पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस महिला के मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी भी खंगालेगी। घटना के समय वह किससे संपर्क में थीं और हाल के दिनों में किन लोगों से बातचीत हुई थी, इसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस CCTV फुटेज, FSL रिपोर्ट, मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। ——– ये खबर भी पढ़िए… रोहतास- स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को मारी गोली:लंच में चटनी गिरने पर हुआ था विवाद, तीन बुलेट दागी, एक लगी; भोजपुर में इलाज जारी औरंगाबाद के स्कूल में लंच के दौरान चटनी गिरने के विवाद में एक छात्र को गोली मारी गई है। बुलेट छात्र के बाएं कंधे के नीचे सीने के पास लगी है। घटना के बाद घायल छात्र को भोजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल छात्र की हालत स्थित बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें। पटना के फुलवारी शरीफ में चार मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज आवाज के साथ महिला अचानक नीचे गिरती है और बेसुध हो जाती है। पास से गुजर रही लड़की ये सब देखकर स्कॉड हो जाती है। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। घटना गुरुवार शाम आदर्श नगर रोड नंबर-1 में हुई। मृतका की पहचान 55 साल मंजू देवी के रूप में हुई है, जो बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थीं। बताया जाता है कि जिस मकान में महिला रहती थी, उसकी चौथी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम अचानक महिला के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे एम्स ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… पहले घटना की कुछ तस्वीरें… घटना के वक्त घर पर बेटी नहीं थी जानकारी के मुताबिक, मंजू देवी अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थीं। गुरुवार की शाम उनकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। इसी दौरान मंजू देवी किसी काम से मकान की छत पर गई थीं। कुछ देर बाद अचानक वह छत से नीचे गिर गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर फुलवारी शरीफ पुलिस और ASP अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाले, जिसमें महिला छत से नीचे सड़क पर गिरती हुई दिख रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला महिला के छत से गिरने के कारण मौत का लग रहा है। पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों की जांच की। पूछताछ के दौरान मृतका की बेटी मनीषा ने बताया कि मां मानसिक रूप से बीमार थी। उनका इलाज भी चल रहा था। घटना के हर बिंदु पर जांच करेगी पुलिस ये हत्या है या हादसा, पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस महिला के मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी भी खंगालेगी। घटना के समय वह किससे संपर्क में थीं और हाल के दिनों में किन लोगों से बातचीत हुई थी, इसकी भी जांच की जाएगी। पुलिस CCTV फुटेज, FSL रिपोर्ट, मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। ——– ये खबर भी पढ़िए… रोहतास- स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को मारी गोली:लंच में चटनी गिरने पर हुआ था विवाद, तीन बुलेट दागी, एक लगी; भोजपुर में इलाज जारी औरंगाबाद के स्कूल में लंच के दौरान चटनी गिरने के विवाद में एक छात्र को गोली मारी गई है। बुलेट छात्र के बाएं कंधे के नीचे सीने के पास लगी है। घटना के बाद घायल छात्र को भोजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल छात्र की हालत स्थित बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें।

