जींद में हेरोइन तस्करी में तीसरा आरोपी पकड़ा:एक हजार रुपए बरामद; एक महिला सहित दो आरोपियों पहले हो चुके गिरफ्तार

जींद में हेरोइन तस्करी में तीसरा आरोपी पकड़ा:एक हजार रुपए बरामद; एक महिला सहित दो आरोपियों पहले हो चुके गिरफ्तार

जींद में उचाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक हजार रुपए भी बरामद किए। इस मामले में पुलिस हिमाचल के सिरमौर निवासी अब्दुल कादिर उर्फ मैनुदीन और जींद के खटकड़ निवासी महिला मुस्कान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खटकड़ निवासी धर्मबीर उर्फ लीला के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आए 2 नाम उचाना थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि उचाना पुलिस गश्त पर थी। गुपत सूचना पर पुलिस ने 6.750 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान हिमाचल के सिरमौर निवासी अब्दुल कादिर उर्फ मैनुदीन के रूप में हुई थी। आरोपी से पूछताछ में खटकड़ निवासी महिला मुस्कान और धर्मबीर उर्फ लीला का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने महिला मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अब तीसरे आरोपी धर्मबीर उर्फ लीला को गिरफ्तार किया है। लीला की शिनाख्त पर पुलिस ने एक हजार रुपए भी बरामद किए है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *