रायपुर में कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर:सोशल मीडिया में भाजपा नेता को लिखा गुंडा, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर में कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर:सोशल मीडिया में भाजपा नेता को लिखा गुंडा, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर के भाठागांव में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ पुरानी बस्ती पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भाठागांव मंडल भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि सोनकर ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के जरिए उनकी छवि खराब करने वाली आपत्तिजनक बातें प्रसारित कीं। प्रसारित वीडियो में जमीन कब्जाने सहित अन्य आरोपों को झूठा बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला भाजपा नेता चौहान के मुताबिक, 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे ब्रम्हा सोनकर ने अपने समर्थकों के साथ उन्हें बुलाया। इस दौरान उनके साथ विवाद किया गया और समर्थकों ने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड किया। आरोप है कि बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर उन्हें ‘BJP का गुंडा’ बताया गया और जमीन कब्जाने समेत अन्य झूठे तथ्यों का प्रचार किया गया। BJP का सबसे बड़ा गुंडा शिकायत के अनुसार, 7 अक्टूबर को चौहान ने ब्रम्हा सोनकर से पोस्ट के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान सोनकर ने कथित तौर पर उन्हें भाजपा का सदस्य बताते हुए ‘BJP का सबसे बड़ा गुंडा’ कहा। भाजपा नेता चौहान ने पुलिस को बताया कि इस तरह के पोस्ट और कथित टिप्पणियों से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उनके खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई है। इससे क्षेत्र में विवाद और शांति भंग होने की स्थिति बन सकती है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री और घटना से जुड़े वीडियो की भी जांच कर रही है। अब पढ़े कांग्रेस नेता ने क्या कहा कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर ने एफआईआर पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा, कि अवधपुरी कॉलोनी में महिला समिति द्वारा माता हर साल बैठाई जाती है। जिस स्थान में माता बैठाते है, उस स्थान पर लक्ष्मण चौहान हर साल विवाद करके कब्जा करने की कोशिश करता है। कूटरचित दस्तावेज उनके पास रखे है, जिन्हें दिखाते नहीं है। मैने भी थाने में शिकायत की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *