जियो प्लेटफॉर्म्स ने इस साल की दूसरी तिमाही में ₹40,475 करोड़ रेवेन्यू हासिल किया है। पिछले साल इसी दौरान रेवेन्यू ₹36,332 करोड़ था। कमाई बढ़ने के साथ ही कंपनी का मुनाफा भी 14% बढ़कर ₹8,389 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी समय ₹7,379 करोड़ था। कामकाजी मुनाफा ₹21,879 करोड़ पार कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA इस तिमाही में बढ़कर ₹21,879 करोड़ हो गया है। अगर पहले से तुलना करें तो पिछली तिमाही में यह ₹20,865 करोड़ और पिछले साल की इसी तिमाही में ₹18,757 करोड़ था, जो कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल मैनेजमेंट को दिखाता है। कमाई, EBITDA और मुनाफे का लेखा-जोखा मतलब हर महीने 44 GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे यूजर्स इस तिमाही में जियो ने 91 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। डेटा इस्तेमाल के मामले में ग्राहकों ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जहां हर यूजर ने महीने में औसतन 44.2 GB डेटा खर्च किया। इसके साथ ही जियो के नेटवर्क पर कुल डेटा ट्रैफिक पिछले साल के मुकाबले 22% से ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी छोड़कर जाने वाले यूजर्स (चर्न रेट) की दर 1.6% पर स्थिर रही हैं। हर यूजर से कमाई बढ़कर ₹218.8 हुई कंपनी की प्रति यूजर औसतन कमाई यानी ARPU बढ़कर ₹218.8 हो गई है। बेहतर ग्राहक आधार और ज्यादा डेटा इस्तेमाल की वजह से कमाई बढ़ी है। हालांकि, ब्रॉडबैंड सर्विस (फिक्स्ड ब्रॉडबैंड) में ग्राहकों को दिए गए डिस्काउंट और प्रोमोशनल ऑफर्स के कारण यह आंकड़ा इससे और ऊपर नहीं जा सका। अंबानी बोले- 5G नेटवर्क की मजबूती दिखाते हैं नतीजें जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश एम. अंबानी ने कहा कि इस तिमाही के नतीजे हमारे 5G नेटवर्क की मजबूती को दिखाते हैं। इसके साथ ही ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाओं की पहुंच भी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी आगे भी सैटेलाइट कम्यूनिकेशन, 6G और AI जैसी तकनीकों पर काम करती रहेगी। इन तकनीकों को कॉलिंग और डेटा सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इससे ग्राहकों और निवेशकों दोनों को बड़ा फायदा मिलेगा। जियो का शेयर 1.12% चढ़कर 1437.50 रुपए पर बंद जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर आज 1.12% चढ़कर 1437.50 रुपए पर बंद हुआ। 28 अक्टूबर को ये ₹1,358 पर लिस्ट हुआ था, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। कारोबार खत्म होने पर कंपनी का शेयर 1,419 रुपए पर बंद हुआ था।
जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 14% बढ़कर ₹8,389 करोड़ पहुंचा:दूसरी तिमाही में ₹40,475 करोड़ रेवेन्यू; शेयर 1% चढ़कर 1,437 पर बंद

