सुपौल में गाड़ी ने युवक को रौंदा, मौत:मुआवजे की मांग पर नेशनल हाईवे साढ़े 3 घंटे जाम, लगी गाड़ियों की लंबी लाइन

सुपौल में गाड़ी ने युवक को रौंदा, मौत:मुआवजे की मांग पर नेशनल हाईवे साढ़े 3 घंटे जाम, लगी गाड़ियों की लंबी लाइन

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर स्थित आईटीआई के पास गुरुवार को सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो वह घर से बाहर निकल कर पास में जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-327ई पर अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पिपरा-त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बड़ेरवा वार्ड संख्या-13 निवासी शिवदत्त साह के पुत्र राजो साह के रूप में हुई है। घर से करीब एक किलोमीटर दूर जागुर स्थित आईटीआई के पास एनएच-327ई पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। साढ़े तीन घंटे बाद हटाया गया जाम सड़क जाम की सूचना पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों और परिजनों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब साढ़े तीन घंटे में जाम हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। गुरुवार शाम थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर स्थित आईटीआई के पास गुरुवार को सड़क हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो वह घर से बाहर निकल कर पास में जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-327ई पर अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर पिपरा-त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बड़ेरवा वार्ड संख्या-13 निवासी शिवदत्त साह के पुत्र राजो साह के रूप में हुई है। घर से करीब एक किलोमीटर दूर जागुर स्थित आईटीआई के पास एनएच-327ई पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। साढ़े तीन घंटे बाद हटाया गया जाम सड़क जाम की सूचना पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों और परिजनों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब साढ़े तीन घंटे में जाम हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। गुरुवार शाम थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *