जमुई में हाइवा की चपेट में बेलदार की मौत:4 घंटे हाइवे जाम; डेढ़ साल पहले घर में घुसा ट्रक, गर्भवती बहू की गई थी जान

जमुई में हाइवा की चपेट में बेलदार की मौत:4 घंटे हाइवे जाम; डेढ़ साल पहले घर में घुसा ट्रक, गर्भवती बहू की गई थी जान

जमुई के सोनो प्रखंड में एनएच-333 पर भीठरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे से गुजर रहे भीठरा गांव निवासी मजदूर दिनेश यादव (52) उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सोनो सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे में हाइवा का खलासी भी घायल हुआ है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि दिनेश यादव रात करीब 9 बजे मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनो की ओर से गिट्टी लदा हाइवा भीठरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे दिनेश को चपेट में लेते हुए पलट गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुआवजे और ब्रेकर की मांग पर 4 घंटे जाम मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दिनेश यादव का शव एनएच पर रखकर सोनो-झाझा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दुर्घटनास्थल पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और बीडीओ खुशबू कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने परिजन को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे जाम समाप्त हुआ और वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका। डेढ़ साल पहले घर में घुसा था ट्रक, बहू की हुई थी मौत परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले तेज रफ्तार ट्रक दिनेश यादव के घर में घुस गया था। उस हादसे में उनकी गर्भवती बहू गुड़िया देवी की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी कलावती देवी घायल हुई थीं। परिजनों का कहना है कि उस समय भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। दिनेश यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई के सोनो प्रखंड में एनएच-333 पर भीठरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे से गुजर रहे भीठरा गांव निवासी मजदूर दिनेश यादव (52) उसकी चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सोनो सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे में हाइवा का खलासी भी घायल हुआ है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि दिनेश यादव रात करीब 9 बजे मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनो की ओर से गिट्टी लदा हाइवा भीठरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे दिनेश को चपेट में लेते हुए पलट गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुआवजे और ब्रेकर की मांग पर 4 घंटे जाम मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दिनेश यादव का शव एनएच पर रखकर सोनो-झाझा मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दुर्घटनास्थल पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार और बीडीओ खुशबू कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने परिजन को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे जाम समाप्त हुआ और वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका। डेढ़ साल पहले घर में घुसा था ट्रक, बहू की हुई थी मौत परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले तेज रफ्तार ट्रक दिनेश यादव के घर में घुस गया था। उस हादसे में उनकी गर्भवती बहू गुड़िया देवी की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी कलावती देवी घायल हुई थीं। परिजनों का कहना है कि उस समय भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। दिनेश यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *