कटिहार में जर्जर इमारत गिरी, 2 JCB से मलबा हटाया:नगर थाना क्षेत्र के अडगड़ा चौक पर हादसा, फायर ब्रिगेड मौके पर

कटिहार में जर्जर इमारत गिरी, 2 JCB से मलबा हटाया:नगर थाना क्षेत्र के अडगड़ा चौक पर हादसा, फायर ब्रिगेड मौके पर

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र में अडगड़ा चौक के पास लहरिया फील्ड में एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक गिर गई। इमारत गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में कुछ बच्चों के दबे होने की आशंका जताई जा रही थी। कुछ राहगीरों ने इमारत गिरने से पहले बच्चों को उसके आसपास खेलते देखा था। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। सरकारी जमीन पर बना था पुराना मकान जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, नगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर 2 जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। अग्निशमन विभाग की अधिकारी साधना भारती और कटिहार अंचलाधिकारी सोनू भगत खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। अंचलाधिकारी सोनू भगत ने बताया कि यह सरकारी जमीन पर बना पुराना मकान था। उन्होंने बताया कि सुबह 11:30 बजे तक करीब 60 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक मलबे से किसी के दबे होने या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरी सतर्कता से जांच कर रहा है। कटिहार के नगर थाना क्षेत्र में अडगड़ा चौक के पास लहरिया फील्ड में एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक गिर गई। इमारत गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में कुछ बच्चों के दबे होने की आशंका जताई जा रही थी। कुछ राहगीरों ने इमारत गिरने से पहले बच्चों को उसके आसपास खेलते देखा था। इस सूचना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। सरकारी जमीन पर बना था पुराना मकान जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, नगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर 2 जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। अग्निशमन विभाग की अधिकारी साधना भारती और कटिहार अंचलाधिकारी सोनू भगत खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। अंचलाधिकारी सोनू भगत ने बताया कि यह सरकारी जमीन पर बना पुराना मकान था। उन्होंने बताया कि सुबह 11:30 बजे तक करीब 60 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक मलबे से किसी के दबे होने या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरी सतर्कता से जांच कर रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *