जमुई में पोखर किनारे बैठा था युवक,उठते समय फिसला पैर:गहरे पानी में डूबने से मौत, ग्रामीणों ने बाहर निकाला; पहुंचाया अस्पताल

जमुई में पोखर किनारे बैठा था युवक,उठते समय फिसला पैर:गहरे पानी में डूबने से मौत, ग्रामीणों ने बाहर निकाला; पहुंचाया अस्पताल

जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के सिंघिया गांव में शनिवार देर शाम पोखर में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी साधु यादव के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार शनिवार शाम पोखर के किनारे बैठा था। इसी दौरान वह उठने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह पोखर के गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। युवक के पोखर में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कमलेश को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रात अधिक होने के कारण शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद सिंघिया गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के सिंघिया गांव में शनिवार देर शाम पोखर में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी साधु यादव के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार शनिवार शाम पोखर के किनारे बैठा था। इसी दौरान वह उठने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह पोखर के गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया। युवक के पोखर में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कमलेश को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रात अधिक होने के कारण शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कमलेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद सिंघिया गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *