जमुई में दीपावली और छठ पूजा से पहले शहर में अवैध पटाखों के कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सौरभ कुमार के नेतृत्व में महाराजगंज बाजार और थाना चौक में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के दौरान दो दुकानों को सील कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की टीम सबसे पहले महाराजगंज बाजार पहुंची, जहां पटाखा दुकानों और उनके गोदामों की जांच की गई। इस दौरान दो दुकानों में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण पाया गया। सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोनों दुकानों को भी सील कर दिया। इसके बाद टीम ने थाना चौक स्थित पटाखा दुकानों की जांच की। यहां भी पटाखे मिले, लेकिन उनकी मात्रा कम होने के कारण तत्काल उन्हें हटवा दिया गया। एसडीएम सौरभ कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पटाखा दुकानों की जांच की जा रही है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में कई जगहों पर निर्धारित मानकों का पालन किए बिना पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही है। इसी के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया है। सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजा जाएगा। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पटाखे जब्त करने और नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखा दुकानों में सुरक्षा उपकरणों और अग्निशमन व्यवस्था की भी जांच शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान महाराजगंज स्थित चाय-धुआं नामक दुकान को भी शिकायत के आधार पर सील किया जायेगा। एसडीएम के अनुसार, उक्त दुकान में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और आए दिन मारपीट की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में नगर परिषद को भी नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अग्नि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। जमुई में दीपावली और छठ पूजा से पहले शहर में अवैध पटाखों के कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सौरभ कुमार के नेतृत्व में महाराजगंज बाजार और थाना चौक में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के दौरान दो दुकानों को सील कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की टीम सबसे पहले महाराजगंज बाजार पहुंची, जहां पटाखा दुकानों और उनके गोदामों की जांच की गई। इस दौरान दो दुकानों में निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण पाया गया। सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोनों दुकानों को भी सील कर दिया। इसके बाद टीम ने थाना चौक स्थित पटाखा दुकानों की जांच की। यहां भी पटाखे मिले, लेकिन उनकी मात्रा कम होने के कारण तत्काल उन्हें हटवा दिया गया। एसडीएम सौरभ कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पटाखा दुकानों की जांच की जा रही है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर में कई जगहों पर निर्धारित मानकों का पालन किए बिना पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही है। इसी के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया है। सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजा जाएगा। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पटाखे जब्त करने और नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखा दुकानों में सुरक्षा उपकरणों और अग्निशमन व्यवस्था की भी जांच शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान महाराजगंज स्थित चाय-धुआं नामक दुकान को भी शिकायत के आधार पर सील किया जायेगा। एसडीएम के अनुसार, उक्त दुकान में असामाजिक तत्वों के जमावड़े और आए दिन मारपीट की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में नगर परिषद को भी नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अग्नि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

