गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग का काम 26 और 27 सितंबर को रेल यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। स्वामी नारायण छपिया, मसकनवां, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच 18.82 किलोमीटर के रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉक कार्य होगा। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है और उनके मार्ग व संचालन में बदलाव किया है। बस्ती स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों के ठहराव पर भी असर पड़ेगा। सबसे ज्यादा असर 26 सितंबर को बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (14232) और प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस (14231) पर दिखेगा। यात्रियों को ट्रेन की सुविधा नहीं इन दोनों ट्रेनों का संचालन बस्ती के बजाय अयोध्या धाम तक ही रहेगा। इसका मतलब है कि 26 सितंबर को बस्ती से प्रयागराज संगम जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसी तरह 26 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (20103) अपने बदले मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर से चलेगी। यह ट्रेन बस्ती में नहीं रुकेगी। डिब्रुगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस (15949) भी बस्ती स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। बरौनी-नई दिल्ली, नई दिल्ली-बरौनी, दरभंगा-नई दिल्ली और नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेनों का भी मार्ग बदला गया है। ये ट्रेनें भी बस्ती में नहीं रुकेंगी। 27 सितंबर को रद्द रहेगी। गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी (55093) 26 और 27 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं, गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी (55094) 27 और 28 सितंबर को रद्द रहेगी। गोरखपुर-बढ़नी और बढ़नी-गोरखपुर डेमू ट्रेनें भी 26 और 27 सितंबर को रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और ठहराव की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

