जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो और युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सौरभ राम और छोटू राम के रूप में हुई है। दोनों को जमुई इलाके से पकड़ा गया है। जमुई एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही, वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रही छात्रा से हुई थी छेड़खानी बता दें कि 19 सितंबर की शाम कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ मरवा पहाड़ इलाके में छेड़खानी की घटना हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की थी। वायरल वीडियो और डिजिटल सबूतों की जांच पुलिस की जांच में अब तक कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और उससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो और युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सौरभ राम और छोटू राम के रूप में हुई है। दोनों को जमुई इलाके से पकड़ा गया है। जमुई एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही, वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रही छात्रा से हुई थी छेड़खानी बता दें कि 19 सितंबर की शाम कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ मरवा पहाड़ इलाके में छेड़खानी की घटना हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की थी। वायरल वीडियो और डिजिटल सबूतों की जांच पुलिस की जांच में अब तक कई लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।

