जमालपुर में पानी टंकी पर चढ़ा रेलकर्मी:मुंगेर पुलिस समझाती रही, एक घंटे बाद खुद उतरा नीचे

जमालपुर में पानी टंकी पर चढ़ा रेलकर्मी:मुंगेर पुलिस समझाती रही, एक घंटे बाद खुद उतरा नीचे

मुंगेर में सोमवार को रेलवे की पानी टंकी पर रेलकर्मी छोटेलाल चौधरी अचानक चढ़ गया और शोर मचाने लगा। वो जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के जुबली बेल की है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जमालपुर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार, आरपीएफ, जीआरपी और जमालपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद रेलकर्मी खुद उतरा नीचे अधिकारियों और जवानों ने रेलकर्मी को काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बल के जवान कुछ दूरी पर हट गए। कुछ देर बाद रेलकर्मी छोटेलाल चौधरी खुद ही पानी टंकी से नीचे उतर आया। RPF के जवानों ने रेलकर्मी को हिरासत में लिया नीचे आते ही पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गए। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। यह घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला, जिसे देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। मुंगेर में सोमवार को रेलवे की पानी टंकी पर रेलकर्मी छोटेलाल चौधरी अचानक चढ़ गया और शोर मचाने लगा। वो जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के जुबली बेल की है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जमालपुर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार, आरपीएफ, जीआरपी और जमालपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद रेलकर्मी खुद उतरा नीचे अधिकारियों और जवानों ने रेलकर्मी को काफी देर तक नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बल के जवान कुछ दूरी पर हट गए। कुछ देर बाद रेलकर्मी छोटेलाल चौधरी खुद ही पानी टंकी से नीचे उतर आया। RPF के जवानों ने रेलकर्मी को हिरासत में लिया नीचे आते ही पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गए। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। यह घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला, जिसे देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *