दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में मूक-बधिर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तीन नामजद में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसका पति गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। पीड़िता, उसका पति और सास तीनों मूक-बधिर हैं। रविवार सुबह पति मजदूरी करने पास के गांव में गया था। सास जलावन चुनने गई थी। घर में अकेले थी पीड़िता आवेदन के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे पीड़िता घर के पीछे शौचालय की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के जगदीश पोद्दार (71), रामप्रीत यादव (65) और देव नारायण यादव ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि घटना के बाद तीनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद सास के लौटने पर पीड़िता ने इशारों के माध्यम से उसे जानकारी दी। शाम में पति के घर लौटने पर उसे भी इस में बारे में बताया गया। 2 आरोपियों को पकड़ा सोमवार को ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी, डीएसपी प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जगदीश पोद्दार और रामप्रीत यादव को पकड़ लिया। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़िता से प्राप्त जानकारी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी वहीं, थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 229/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में मूक-बधिर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तीन नामजद में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसका पति गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। पीड़िता, उसका पति और सास तीनों मूक-बधिर हैं। रविवार सुबह पति मजदूरी करने पास के गांव में गया था। सास जलावन चुनने गई थी। घर में अकेले थी पीड़िता आवेदन के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे पीड़िता घर के पीछे शौचालय की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के जगदीश पोद्दार (71), रामप्रीत यादव (65) और देव नारायण यादव ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि घटना के बाद तीनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद सास के लौटने पर पीड़िता ने इशारों के माध्यम से उसे जानकारी दी। शाम में पति के घर लौटने पर उसे भी इस में बारे में बताया गया। 2 आरोपियों को पकड़ा सोमवार को ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी, डीएसपी प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जगदीश पोद्दार और रामप्रीत यादव को पकड़ लिया। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पीड़िता से प्राप्त जानकारी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी वहीं, थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर कांड संख्या 229/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

