जन्माष्टमी मेले से पहले मूसलाधार बारिश:एत्माद्दौला में 29वें मेले की तैयारियों पर असर, जलभराव से परेशानी

जन्माष्टमी मेले से पहले मूसलाधार बारिश:एत्माद्दौला में 29वें मेले की तैयारियों पर असर, जलभराव से परेशानी

जन्माष्टमी उत्सव से पहले शुक्रवार शाम आगरा में तेज बारिश हुई। करीब छह बजे अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश से एत्माद्दौला क्षेत्र के सीता नगर और कटरा वजीर खां में लगने वाले बुन्देलेश्वर महादेव एवं राधाकृष्ण मंदिर के 29वें जन्माष्टमी मेले की तैयारियों पर असर पड़ा। बारिश के कारण सड़क किनारे लगाए गए पंडाल और दुकानों में हड़बड़ी मच गई। निचला इलाका होने की वजह से मेला स्थल के आसपास पानी भर गया। इससे देर शाम मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत हुई। खराब मौसम के बीच आयोजकों को आखिरी समय पर अपना सामान और इलेक्ट्रॉनिक झांकियों को सुरक्षित जगह ले जाना पड़ा। बारिश से मेले की रौनक कम हो गई, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। जलभराव के बीच रामबाग चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेयी यातायात संभालते दिखे। उन्होंने गंदे पानी में नंगे पैर खड़े होकर यातायात को ठीक रखने की कोशिश की। मेले की तैयारियां पांच दिन पहले से ही तेजी से चल रही थीं। बारिश रुकने के बाद आयोजकों ने व्यवस्थाएं फिर से ठीक करना शुरू कर दिया, ताकि जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। हालांकि, नगर निगम द्वारा पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। बारिश का पानी सड़क पर भरने के कारण गाड़ियां रुक गईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *