जन्माष्टमी पर रात 1:10 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो:4 सितंबर को 218 फेरे, परकोटे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

जन्माष्टमी पर रात 1:10 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो:4 सितंबर को 218 फेरे, परकोटे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जयपुरवासियों की सुविधा के लिए जयपुर मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है। 4 सितंबर 2026 को मेट्रो के फेरों की संख्या बढ़ाकर 218 कर दी गई है। खास बात यह है कि जन्माष्टमी के दिन मेट्रो सेवा देर रात तक संचालित होगी। अंतिम मेट्रो ट्रेन मानसरोवर से रात 1 बजे, जबकि बड़ी चौपड़ से रात 1:10 बजे रवाना होगी। दरअसल, जन्माष्टमी पर परकोटा क्षेत्र में श्रद्धालुओं और आम लोगों की भारी आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 4 सितंबर को परकोटा क्षेत्र में ई-रिक्शा, ई-ऑटो, ऑटो और सिटी और मिनी बसों सहित अन्य परिवहन साधनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे में जयपुर मेट्रो प्रशासन ने लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए मेट्रो सेवाओं के फेरे बढ़ाने और देर रात तक ट्रेन संचालन का फैसला किया है। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त मेट्रो फेरो का संचालन का फैसला लिया गया है। हमें उम्मीद है कि आम जनता जयपुर मेट्रो की मदद से आसानी से सुगम सफर का फायदा ले सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *