‘भास्कर समाधान’ पहुंचा जनता के बीच:गांधी पथ से चांदपोल और जेएलएन रोड तक बिगड़े हालात, लोग बोले- हर मानसून में यही हाल, आखिर कब होगा समाधान

‘भास्कर समाधान’ पहुंचा जनता के बीच:गांधी पथ से चांदपोल और जेएलएन रोड तक बिगड़े हालात, लोग बोले- हर मानसून में यही हाल, आखिर कब होगा समाधान

जयपुर शहर में कहीं ड्रेनेज लाइन के लिए खोदी सड़क तीन महीने से ट्रैफिक जाम और जलभराव का कारण बनी है तो कहीं चोक सीवर और नालियों ने परेशानी बढ़ा रखी है। किसी इलाके में बारिश का पानी किराए के कमरों तक पहुंच रहा है तो कहीं गड्ढों में पानी भरने से वाहन चलाना मुश्किल है। इन इलाकों में लोगों की परेशानी जानने के लिए ‘भास्कर समाधान’ की टीम जयपुर के चार प्रमुख हिस्सों में पहुंची। ‘भास्कर समाधान’ से लोगों ने सड़क, सीवर, जलभराव, सफाई और स्ट्रीट लाइट की महीनों से लंबित समस्याएं बताई हैं। लोकेशन: गांधी पथ, वैशाली नगर खुदी सड़क, जाम और जलभराव की समस्या गांधी पथ वेस्ट में करीब तीन किलोमीटर सड़क जगह-जगह टूटी है। बड़े गड्ढों के कारण टू-व्हीलर चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश में इन्हीं गड्ढों में पानी भरने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। यह समस्या अचानक खड़ी नहीं हुईं हैं बल्कि बीते तीन-चार महीनों में प्रशासन के ध्यान न देने से इस स्थिति तक पहुंची हैं। गांधीपथ पर इम्पीरियल हाइट्स में रहने वाली आयुषी चतुर्वेदी रविवार को हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने भास्कर से बातचीत में बताया कि एरिया में जलभराव और जाम के कारण कैब और ऑटो चालकों ने इस तरफ आना कम कर दिया है। बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी और वाहनों की समय से पहले सर्विस कराने की नौबत आ गई है। एचपी पेट्रोल पंप के सामने प्रेस की दुकान चलाने वाले शंकर लाल ने बताया कि सड़क पर गहरे गड्ढों से हर समय हादसे का खतरा रहता है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि, पार्षद और विधायक इलाके की समस्या देखने तक नहीं आते। लोकेशन: कल्याण जी का रास्ता, चांदपोल जलभराव, टूटी सड़क और जाम नालियों से लोग परेशान मानसून में परकोटा क्षेत्र में चोक सीवर लाइन, जाम नालियां, टूटी सड़कें और जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। कई जगह सीवर चैम्बर उफनते हैं और खुले में पड़े कचरे में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसा ही हाल पूरे परकोटा क्षेत्र में है। ट्रैफिक जाम और सफाई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हैं। जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण कई रास्तों पर घंटों आवाजाही प्रभावित रहती है। इससे न केवल सुबह शाम ट्रैफिक जाम की समस्या है बल्कि बारिश में जलभराव होने से लोग बहुत परेशान हैं। पूरे परकोटा क्षेत्र में सफाई, सीवर और बेसहारा पशुओं की समस्या सबसे बड़ी चुनौती हैं। कल्याण जी का रास्ता में बिरयानी की दुकान चलाने वाले आमिर अहमद कहते हैं कि बचपन से जवानी निकल गई, लेकिन इलाके की समस्याएं खत्म नहीं हुईं। खराब सड़क और पानी भरे गड्ढों में लोग अक्सर गिर जाते हैं। उनका कहना है कि न समय पर कचरा उठता है और न नालियों की सफाई होती है। लोकेशन: जेएलएन रोड, बापू नगर ड्रेनेज सिस्टम ठप, बारिश में किराए के कमरों तक पहुंचता है पानी जेएलएन रोड पर मिले छात्रों में शामिल अंकित, शक्ति नगर में रहते हैं। उन्हाेंने बताया कि हल्की बारिश में ही उनकी कॉलोनी की गली और आसपास के क्षेत्र में पानी भर जाता है। ज्यादा बारिश होने पर पानी उनके किराए के कमरे तक पहुंच जाता है। अंकित के मुताबिक सीवर लाइन चोक होने से रोज गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है। कई जगह सीवर लीकेज और गहरे गड्ढे हैं। नियमित कचरा नहीं उठने और बेसहारा पशुओं की समस्या भी बनी हुई है। इनका समाधान नहीं होने से समस्या और बढ़ गई हैं। लोकेशन: सेक्टर 26, प्रताप नगर कैब ड्राइवर बोले- बारिश में गड्ढे दिखते नहीं, राइड कैंसिल करनी पड़ती है प्रताप नगर के सेक्टर 26 में रहने वाले कैब ड्राइवर आकाश रोज पूरे शहर में गाड़ी चलाते हैं। उनका कहना है कि पॉश इलाकों तक में सड़कें टूटी और गड्ढों से भरी हैं। बारिश में पानी भरने के बाद गड्ढे दिखाई नहीं देते और टू-व्हीलर चालक गिरते रहते हैं। रोड लाइट्स खराब होने से रात में परेशानी और बढ़ जाती है। आकाश बताते हैं कि जिन इलाकों में पानी ज्यादा भरता है या रास्ता खराब होता है, वहां कैब राइड तक कैंसिल करनी पड़ती है। उनका सवाल है- हर साल यही हाल रहता है, तो स्थायी समाधान कब होगा? अब शिकायत नहीं… सीधे समाधान हाेगा स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता। उनका मानना है कि शिकायत सीधे संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचे और उसकी मॉनिटरिंग हो तो राहत जल्द मिल सकती है। दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग और अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। यहां लोग सड़क, सीवर, पानी, सफाई और बिजली समेत अपनी समस्या पोस्ट कर सकते हैं और उसके समाधान की स्थिति भी देख सकते हैं। जयपुर में 3,000 से ज्यादा समस्याओं का हुआ समाधान ‘भास्कर समाधान’ के जरिए जयपुर में अब तक 3,000 से अधिक नागरिक समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। लोग शिकायत पोस्ट करने के साथ उसके समाधान की स्थिति देख सकते हैं और संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं क्योंकि… समस्या आपकी, आवाज आपकी… जिम्मेदारी हमारी। अपनी समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कीजिए। दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… ‘भास्कर समाधान’ की ये खबर भी पढ़िए…. 1.सोशल-मीडिया स्टार बोले- समस्या देखो, भास्कर एप पर पोस्ट करो:अनु-अंकुर ने बताया कैसे लिखें पर अपनी शिकायत; अधिकारी भी कर रहे हैं तुरंत समाधान 2. इन्फ्लुएंसर कुणाल ने ‘भास्कर समाधान’ पर शेयर किया वीडियो:बोले–‘मोहल्ले की समस्या हो या वार्ड की परेशानी, भास्कर समाधान पर मिलेगा हल’ 3.जयपुर में 10 साल पुरानी समस्या हुई हल:6 शहरों में 50 दिन में मिलीं 19 हजार शिकायतें, देखें ‘भास्कर समाधान’ के नतीजे 4. टीवी आर्टिस्ट वैभव माथुर ने फैंस के लिए बनाया वीडियो:बोले– ‘भास्कर समाधान’ जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का पुल 5.‘भास्कर समाधान’ पर बॉलीवुड एक्टर शाजी चौधरी:बोले– ‘भास्कर समाधान’ पब्लिक की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त मंच 6.सोशल मीडिया स्टार बता रहे ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट की ताकत:जयपुर परकोटे में बेसहारा पशुओं, सड़कों की समस्या दिखाई, बोले-अब जिम्मेदार सुनेंगे आमजन की आवाज 7. जोधपुर के इन्फ्लूएंसर ने भास्कर समाधान पर बनाया VIDEO:लिखा- हर मोहल्ले के ग्रुप में इसे शेयर करें; प्रतीक बोले- अब समाधान भी होगा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *