‘जनसमाधान पोर्टल के लंबित आवेदन जल्द निपटाएं’:डीएम बोले-बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई, महादलित टोलों को योजनाओं से जोड़ें

‘जनसमाधान पोर्टल के लंबित आवेदन जल्द निपटाएं’:डीएम बोले-बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई, महादलित टोलों को योजनाओं से जोड़ें

शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम शेखर आनंद ने जिले में चल रही विकास, जनकल्याणकारी और प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया। सरकारी भवनों के लिए जमीन जल्द करें हस्तांतरित डीएम ने सरकारी भवनों के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर जल्द हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जमीन से जुड़े मामलों को लंबित नहीं रखा जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। जनसमाधान पोर्टल के आवेदनों का हो त्वरित निपटारा जनसमस्याओं के समाधान की समीक्षा करते हुए डीएम ने जनसमाधान पोर्टल और सहयोग शिविर में लंबित आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले में चल रहे कायाकल्प अभियान की भी समीक्षा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से अभियान की वर्तमान स्थिति और प्रगति की ताजा रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। हफ्ते में दो दिन कोर्ट चलाएं नीलामपत्र अधिकारी राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निपटारे पर भी विशेष जोर दिया गया। सभी नीलामपत्र अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन कोर्ट चलाने का निर्देश दिया गया। बड़े बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। महादलित टोलों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश संत रविदास जयंती से संबंधित लंबित आवेदनों के साथ महादलित विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप महादलित टोलों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। पहुंच पथ से लेकर राशन कार्ड तक की सुविधा महादलित परिवारों के लिए पहुंच पथ निर्माण, भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा, गली-नाली निर्माण, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। बच्चों के नामांकन और पहचान दस्तावेज बनवाने में भी सहायता करने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट तलब डीएम ने ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के तहत बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की ताजा प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। संबंधित अधिकारियों को निर्माण और योजना की स्थिति से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ें मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की पहल की समीक्षा की गई। डीएम ने योग्य लाभार्थियों को चिन्हित कर संबंधित विभागों से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, डीडीसी राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. तनवीर आलम, जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। शेखपुरा समाहरणालय के मंथन सभागार में सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम शेखर आनंद ने जिले में चल रही विकास, जनकल्याणकारी और प्रशासनिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया। सरकारी भवनों के लिए जमीन जल्द करें हस्तांतरित डीएम ने सरकारी भवनों के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर जल्द हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जमीन से जुड़े मामलों को लंबित नहीं रखा जाए, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके। जनसमाधान पोर्टल के आवेदनों का हो त्वरित निपटारा जनसमस्याओं के समाधान की समीक्षा करते हुए डीएम ने जनसमाधान पोर्टल और सहयोग शिविर में लंबित आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले में चल रहे कायाकल्प अभियान की भी समीक्षा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से अभियान की वर्तमान स्थिति और प्रगति की ताजा रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। हफ्ते में दो दिन कोर्ट चलाएं नीलामपत्र अधिकारी राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निपटारे पर भी विशेष जोर दिया गया। सभी नीलामपत्र अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन कोर्ट चलाने का निर्देश दिया गया। बड़े बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। महादलित टोलों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश संत रविदास जयंती से संबंधित लंबित आवेदनों के साथ महादलित विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप महादलित टोलों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। पहुंच पथ से लेकर राशन कार्ड तक की सुविधा महादलित परिवारों के लिए पहुंच पथ निर्माण, भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा, गली-नाली निर्माण, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। बच्चों के नामांकन और पहचान दस्तावेज बनवाने में भी सहायता करने को कहा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट तलब डीएम ने ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के तहत बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की ताजा प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। संबंधित अधिकारियों को निर्माण और योजना की स्थिति से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ें मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की पहल की समीक्षा की गई। डीएम ने योग्य लाभार्थियों को चिन्हित कर संबंधित विभागों से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, डीडीसी राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. तनवीर आलम, जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *