जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता – मंत्री श्वेता गुप्ता:शिवहर में बाढ़-सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता – मंत्री श्वेता गुप्ता:शिवहर में बाढ़-सुखाड़ की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

शिवहर में आने वाली बाढ़ और सूखे की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ और सूखे की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह समेत जिले के बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक में सहायक आपदा अधिकारी ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जिले में बाढ़ और सूखे से निपटने की अब तक की तैयारियों की पूरी जानकारी दी। बिना देर राहत शिविर शुरू करने की अपील इस दौरान जिले की अभी की स्थिति, बारिश, नदियों और पानी के स्रोतों के जलस्तर, बांधों की सुरक्षा और सिंचाई के इंतजाम समेत कई मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। मंत्री श्वेता गुप्ता ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा और जल्द राहत हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ हो या सूखा, प्रशासन की तैयारी ऐसी हो कि आम लोगों और किसानों को कम से कम दिक्कत हो। किसानों को दी जाए तुरंत सिंचाई की सुविधा मंत्री ने संवेदनशील और निचले इलाकों की लगातार निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थिति बिगड़ने पर बिना देर किए राहत शिविर शुरू किए जाएं। साथ ही, भोजन, पीने का पानी, नाव, दवा और दूसरी जरूरी राहत सामग्री पूरी मात्रा में उपलब्ध रखी जाए। मंत्री ने कम बारिश के कारण होने वाले सूखे की स्थिति पर भी खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी सिंचाई की जरूरत हो, वहां किसानों को तुरंत सिंचाई की सुविधा दी जाए और खाद की पूरी उपलब्धता हो। बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त, अलग-अलग विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी BDO और CO समेत दूसरे संबंधित अधिकारी भी शामिल रहे। शिवहर में आने वाली बाढ़ और सूखे की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ और सूखे की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह समेत जिले के बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक में सहायक आपदा अधिकारी ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जिले में बाढ़ और सूखे से निपटने की अब तक की तैयारियों की पूरी जानकारी दी। बिना देर राहत शिविर शुरू करने की अपील इस दौरान जिले की अभी की स्थिति, बारिश, नदियों और पानी के स्रोतों के जलस्तर, बांधों की सुरक्षा और सिंचाई के इंतजाम समेत कई मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। मंत्री श्वेता गुप्ता ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा और जल्द राहत हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ हो या सूखा, प्रशासन की तैयारी ऐसी हो कि आम लोगों और किसानों को कम से कम दिक्कत हो। किसानों को दी जाए तुरंत सिंचाई की सुविधा मंत्री ने संवेदनशील और निचले इलाकों की लगातार निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थिति बिगड़ने पर बिना देर किए राहत शिविर शुरू किए जाएं। साथ ही, भोजन, पीने का पानी, नाव, दवा और दूसरी जरूरी राहत सामग्री पूरी मात्रा में उपलब्ध रखी जाए। मंत्री ने कम बारिश के कारण होने वाले सूखे की स्थिति पर भी खास ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी सिंचाई की जरूरत हो, वहां किसानों को तुरंत सिंचाई की सुविधा दी जाए और खाद की पूरी उपलब्धता हो। बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त, अलग-अलग विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी BDO और CO समेत दूसरे संबंधित अधिकारी भी शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *