छात्रा की मौत के बाद विधायक DM से मिले:स्कूल भवनों की तकनीकी जांच और जर्जर को तोड़ नया बनाने की मांग

छात्रा की मौत के बाद विधायक DM से मिले:स्कूल भवनों की तकनीकी जांच और जर्जर को तोड़ नया बनाने की मांग

खगड़िया में मानसी प्रखंड के जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी टूटने से छात्रा की मौत की घटना के बाद खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधायक बबलू कुमार मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में विद्यालय भवनों की सुरक्षा, जर्जर स्कूलों के पुनर्निर्माण, जमीन विवादों के समाधान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और शहर में चल रहे नाला निर्माण सहित कई जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय की घटना का हवाला देते हुए जिले के सभी सरकारी विद्यालय भवनों की व्यापक तकनीकी जांच कराने की मांग की। जर्जर भवनों को तोड़कर नए भवन का निर्माण इसके लिए भवन निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों और संबंधित विभाग के तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित कर प्रत्येक विद्यालय का स्थल निरीक्षण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी रिपोर्ट के आधार पर भवनों की स्थिति का आकलन नहीं होना चाहिए। छत, सीढ़ी, दीवार, फर्श, बरामदा सहित भवन के सभी संरचनात्मक हिस्सों की तकनीकी जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। जांच में जो भवन असुरक्षित या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाए जाएं, उन्हें महज मरम्मत के भरोसे नहीं छोड़ा जाए, बल्कि जरूरत के अनुसार जर्जर भवनों को तोड़कर नए भवन का निर्माण कराया जाए। पंचायत स्तर पर जमाबंदी सुधार शिविर की मांग विधायक ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े मामलों को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। उन्होंने पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर जमाबंदी सुधार और भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक के अनुसार जिले में पूर्वजों की जमीन के बंटवारे, जमाबंदी और राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इससे लोगों को बार-बार राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और जमीन से जुड़े विवादों के समाधान में भी मदद मिलेगी। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी की मांग विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से क्षतिग्रस्त सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कराकर मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क बहाल होने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बुडको के नाला निर्माण में गुणवत्ता पर जोर शहर में बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर भी विधायक ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शहर में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में नाला निर्माण के दौरान जल निकासी की क्षमता, तकनीकी मानकों और निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। विधायक ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कराने और संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर स्थल निरीक्षण करने का निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से बनने वाली परियोजना टिकाऊ और उपयोगी होनी चाहिए। निर्माण में किसी प्रकार की कमी रहने पर भविष्य में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालयों की सुरक्षा, जमीन विवादों का समाधान, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और शहर की जलजमाव समस्या का स्थायी समाधान जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर आम लोगों को राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया। खगड़िया में मानसी प्रखंड के जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में सीढ़ी टूटने से छात्रा की मौत की घटना के बाद खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधायक बबलू कुमार मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में विद्यालय भवनों की सुरक्षा, जर्जर स्कूलों के पुनर्निर्माण, जमीन विवादों के समाधान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और शहर में चल रहे नाला निर्माण सहित कई जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जटाधर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय की घटना का हवाला देते हुए जिले के सभी सरकारी विद्यालय भवनों की व्यापक तकनीकी जांच कराने की मांग की। जर्जर भवनों को तोड़कर नए भवन का निर्माण इसके लिए भवन निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों और संबंधित विभाग के तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित कर प्रत्येक विद्यालय का स्थल निरीक्षण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी रिपोर्ट के आधार पर भवनों की स्थिति का आकलन नहीं होना चाहिए। छत, सीढ़ी, दीवार, फर्श, बरामदा सहित भवन के सभी संरचनात्मक हिस्सों की तकनीकी जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। जांच में जो भवन असुरक्षित या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाए जाएं, उन्हें महज मरम्मत के भरोसे नहीं छोड़ा जाए, बल्कि जरूरत के अनुसार जर्जर भवनों को तोड़कर नए भवन का निर्माण कराया जाए। पंचायत स्तर पर जमाबंदी सुधार शिविर की मांग विधायक ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े मामलों को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। उन्होंने पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर जमाबंदी सुधार और भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक के अनुसार जिले में पूर्वजों की जमीन के बंटवारे, जमाबंदी और राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने को लेकर बड़ी संख्या में लोगों की समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इससे लोगों को बार-बार राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और जमीन से जुड़े विवादों के समाधान में भी मदद मिलेगी। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी की मांग विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से क्षतिग्रस्त सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कराकर मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क बहाल होने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बुडको के नाला निर्माण में गुणवत्ता पर जोर शहर में बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर भी विधायक ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शहर में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में नाला निर्माण के दौरान जल निकासी की क्षमता, तकनीकी मानकों और निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। विधायक ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी कराने और संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर स्थल निरीक्षण करने का निर्देश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से बनने वाली परियोजना टिकाऊ और उपयोगी होनी चाहिए। निर्माण में किसी प्रकार की कमी रहने पर भविष्य में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालयों की सुरक्षा, जमीन विवादों का समाधान, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और शहर की जलजमाव समस्या का स्थायी समाधान जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर आम लोगों को राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *