छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए रहेगी तैनाती

छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए रहेगी तैनाती

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस दीदी की निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर से पुलिस दीदी के लिए उपलब्ध कराई गई स्कूटी व मोटरसाइकिलों का एसएसपी एवं पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने भौतिक निरीक्षण किया। इसके बाद वाहनों को जिले के सभी अनुमंडलों के लिए रवाना किया गया। इन वाहनों से पुलिस दीदी प्रतिदिन अपने निर्धारित क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय व कोचिंग संस्थानों का नियमित भ्रमण करेंगी। छात्राओं से संपर्क व संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिले में पुलिस दीदी की निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर से पुलिस दीदी के लिए उपलब्ध कराई गई स्कूटी व मोटरसाइकिलों का एसएसपी एवं पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने भौतिक निरीक्षण किया। इसके बाद वाहनों को जिले के सभी अनुमंडलों के लिए रवाना किया गया। इन वाहनों से पुलिस दीदी प्रतिदिन अपने निर्धारित क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय व कोचिंग संस्थानों का नियमित भ्रमण करेंगी। छात्राओं से संपर्क व संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *