सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना एकमा थाना इलाके के पछुआ गांव की है। मृतकों की पहचान पछुआ गांव निवासी रमेश यादव (35), मुकेश यादव (25) और काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी (22) के रूप में हुई है। अंकुर अपने रिश्तेदार के यहां पछुआ गांव आया था। जबकि घायल युवक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। वो भी पछुआ गांव का ही रहने वाला है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए दो गुटों में हुई थी बहस स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार देर शाम गांव की मुख्य सड़क पर कुछ युवकों के बीच बहस हुई थी। लेकिन गांव के लोगों ने विवाद को शांत करवा दिया था। लेकिन रात में फिर से अचानक बात बढ़ गई। रात में दोनों गुट के लड़के आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर चाकू से वार करने लगे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। नर्सिंग होम में भी हुई चाकूबाजी चाकूबाजी में अंकुर पटेल उर्फ धोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को इलाज के लिए एकमा के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वहां भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जिसमें 2 लड़के घायल हो गए। गंभीर घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान रमेश यादव और मुकेश यादव की मौत हो गई।
रमेश यादव के पेट, पीठ और बांह समेत शरीर पर करीब पांच जगह चाकू के वार किए गए थे। वहीं, मुकेश के सीने में चाकू लगने से उसकी जान चली गई। अंकुर पटेल उर्फ धोनी के भी सीने पर चाकू से वार किया गया था। दोनों गुट के लोगों की हुई मौत एकमा सदर-2 के एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की बात सामने आई है। घटना में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना एकमा थाना इलाके के पछुआ गांव की है। मृतकों की पहचान पछुआ गांव निवासी रमेश यादव (35), मुकेश यादव (25) और काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी (22) के रूप में हुई है। अंकुर अपने रिश्तेदार के यहां पछुआ गांव आया था। जबकि घायल युवक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। वो भी पछुआ गांव का ही रहने वाला है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए दो गुटों में हुई थी बहस स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार देर शाम गांव की मुख्य सड़क पर कुछ युवकों के बीच बहस हुई थी। लेकिन गांव के लोगों ने विवाद को शांत करवा दिया था। लेकिन रात में फिर से अचानक बात बढ़ गई। रात में दोनों गुट के लड़के आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर चाकू से वार करने लगे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। नर्सिंग होम में भी हुई चाकूबाजी चाकूबाजी में अंकुर पटेल उर्फ धोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को इलाज के लिए एकमा के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वहां भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जिसमें 2 लड़के घायल हो गए। गंभीर घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान रमेश यादव और मुकेश यादव की मौत हो गई।
रमेश यादव के पेट, पीठ और बांह समेत शरीर पर करीब पांच जगह चाकू के वार किए गए थे। वहीं, मुकेश के सीने में चाकू लगने से उसकी जान चली गई। अंकुर पटेल उर्फ धोनी के भी सीने पर चाकू से वार किया गया था। दोनों गुट के लोगों की हुई मौत एकमा सदर-2 के एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की बात सामने आई है। घटना में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

