खजरा नाले में अज्ञात युवक का शव तैरता दिखा:ग्रामीणों ने बरही पुलिस को दी सूचना; फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भी पहुंची

खजरा नाले में अज्ञात युवक का शव तैरता दिखा:ग्रामीणों ने बरही पुलिस को दी सूचना; फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भी पहुंची

कटनी के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम किनौर में रविवार दोपहर खजरा नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ लोग खजरा नाला की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें पानी में शव तैरता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना बरही थाना पुलिस को दी। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, FSL टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। शव की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *