छतरपुर के ढोढ़न बांध पर मजदूरों से भरी बस पलटी:एक मजदूर की मौत, 13 घायल; जिला अस्पताल रेफर

छतरपुर के ढोढ़न बांध पर मजदूरों से भरी बस पलटी:एक मजदूर की मौत, 13 घायल; जिला अस्पताल रेफर

छतरपुर जिले के ढोढ़न बांध साइट पर एक हादसा हो गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम कर रहे मजदूरों से भरी बस पलट गई। इस घटना में एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। मजदूर काम खत्म कर घर लौटने के लिए बस में बैठ रहे थे। तभी बस अचानक आगे बढ़ी और पलट गई। घायलों को पहले बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एनसीसी लिमिटेड कंपनी के 40 से ज्यादा मजदूर बस में थे। घायलों में रमाकांत ठाकुर, वकील चौहान, सुरेन्दर प्रसाद, कृष्णा सिंह, ओमप्रकाश यादव, प्रमोद गौड़, श्याम सुंदर, मुन्नीलाल साहनी, सनी जिसाद, अरविंद, रमेश, विलास्टर साहनी, राहुल सिंह और दीपू शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस के अचानक अपने आप आगे बढ़ने से यह हादसा हुआ। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान की भी पुष्टि होना बाकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *