छठ घाटों पर डबल लेयरिंग के साथ क्रॉस बैरिकेडिंग:गहरे पानी से बचाव के लिए बैरिकेड्स में लगेंगे नेट, भीड़ नियंत्रण के लिए अलग रास्ते बनेंगे

छठ घाटों पर डबल लेयरिंग के साथ क्रॉस बैरिकेडिंग:गहरे पानी से बचाव के लिए बैरिकेड्स में लगेंगे नेट, भीड़ नियंत्रण के लिए अलग रास्ते बनेंगे

पटना में छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने गंगा घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बांस-बल्ले से डबल लेयरिंग और क्रॉस बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही बैरिकेडिंग में नेट लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु अनजाने में गहरे पानी की ओर न जा सकें। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कच्चे घाटों पर इस व्यवस्था को विशेष रूप से लागू करने को कहा है, ताकि एक ही जगह भीड़ का दबाव न बढ़े। नगर आयुक्त ने 52 गंगा घाटों का किया निरीक्षण नगर आयुक्त ने पथरी घाट से दीदारगंज बालू घाट तक 52 गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की स्थिति, गंगा के जलस्तर, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने सभी जरूरी कार्य छठ से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नरकट घाट, लोहरवा घाट, हनुमान घाट, जजेज घाट और कंटाही घाट समेत कई जगहों पर पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिली। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने पानी की गहराई का आकलन कराया और अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि नहाय-खाय से पहले सभी संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों की लाल कपड़े से घेराबंदी की जाए। टेढ़ी घाट पर दलदल पाया गया निरीक्षण के दौरान अजीमाबाद अंचल के टेढ़ी घाट पर पहले से चिह्नित स्थल दलदली पाया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट को एक पिलर आगे ट्रांसफर कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने टेढ़ी घाट, महाराज घाट और केशव घाट के पहुंच पथ को बिहार राज्य सड़क विकास निगम (बीएसआरडीसी) की ओर से निर्माणाधीन सड़क से जोड़ने का निर्देश दिया, जिससे लोगों को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो। गाय घाट से हटेंगी निर्माण मशीनें गाय घाट पर महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। छठ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने संबंधित निर्माण एजेंसी को घाट क्षेत्र से मशीनें और अन्य उपकरण हटाने का निर्देश दिया है। एजेंसी छठ महापर्व के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू करेगी। कच्चे घाटों की मरम्मत और सफाई पर जोर निरीक्षण में कई कच्चे घाटों पर मिट्टी के कटाव से बड़े गड्ढे बनने और पहुंच पथ पर गाद व मिट्टी जमा होने की समस्या सामने आई। नगर आयुक्त ने अभियंताओं को गड्ढों की मरम्मत, सीढ़ियों के निर्माण और रास्तों को सुगम बनाने का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। नगर निगम की ओर से बिजली के खंभों, गड्ढों और दलदली हिस्सों को चिह्नित कर लाल कपड़े से घेरने का काम किया जा रहा है। वहीं, पक्के घाटों पर बाढ़ के बाद जमा गाद हटाने और पोर्टिको सहित अन्य संरचनाओं की रंगाई-पुताई का काम भी जारी है। पटना में छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने गंगा घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बांस-बल्ले से डबल लेयरिंग और क्रॉस बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही बैरिकेडिंग में नेट लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु अनजाने में गहरे पानी की ओर न जा सकें। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कच्चे घाटों पर इस व्यवस्था को विशेष रूप से लागू करने को कहा है, ताकि एक ही जगह भीड़ का दबाव न बढ़े। नगर आयुक्त ने 52 गंगा घाटों का किया निरीक्षण नगर आयुक्त ने पथरी घाट से दीदारगंज बालू घाट तक 52 गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की स्थिति, गंगा के जलस्तर, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने सभी जरूरी कार्य छठ से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नरकट घाट, लोहरवा घाट, हनुमान घाट, जजेज घाट और कंटाही घाट समेत कई जगहों पर पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिली। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने पानी की गहराई का आकलन कराया और अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि नहाय-खाय से पहले सभी संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों की लाल कपड़े से घेराबंदी की जाए। टेढ़ी घाट पर दलदल पाया गया निरीक्षण के दौरान अजीमाबाद अंचल के टेढ़ी घाट पर पहले से चिह्नित स्थल दलदली पाया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट को एक पिलर आगे ट्रांसफर कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने टेढ़ी घाट, महाराज घाट और केशव घाट के पहुंच पथ को बिहार राज्य सड़क विकास निगम (बीएसआरडीसी) की ओर से निर्माणाधीन सड़क से जोड़ने का निर्देश दिया, जिससे लोगों को घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो। गाय घाट से हटेंगी निर्माण मशीनें गाय घाट पर महात्मा गांधी सेतु के समानांतर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। छठ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने संबंधित निर्माण एजेंसी को घाट क्षेत्र से मशीनें और अन्य उपकरण हटाने का निर्देश दिया है। एजेंसी छठ महापर्व के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू करेगी। कच्चे घाटों की मरम्मत और सफाई पर जोर निरीक्षण में कई कच्चे घाटों पर मिट्टी के कटाव से बड़े गड्ढे बनने और पहुंच पथ पर गाद व मिट्टी जमा होने की समस्या सामने आई। नगर आयुक्त ने अभियंताओं को गड्ढों की मरम्मत, सीढ़ियों के निर्माण और रास्तों को सुगम बनाने का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। नगर निगम की ओर से बिजली के खंभों, गड्ढों और दलदली हिस्सों को चिह्नित कर लाल कपड़े से घेरने का काम किया जा रहा है। वहीं, पक्के घाटों पर बाढ़ के बाद जमा गाद हटाने और पोर्टिको सहित अन्य संरचनाओं की रंगाई-पुताई का काम भी जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *