चौधरीपुरवा में घर के अंदर निकला कोबरा:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

चौधरीपुरवा में घर के अंदर निकला कोबरा:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

थाना निघासन क्षेत्र के ग्राम चौधरीपुरवा के पटेलनगर वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आवास में अचानक कोबरा सांप निकल आया। घर के अंदर जहरीला सांप देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने बिना कोई जोखिम उठाए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, चौधरीपुरवा निवासी नंदराम के आवास में अचानक यह कोबरा सांप दिखाई दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने आसपास के स्थानों का निरीक्षण करने के बाद काफी सतर्कता के साथ कोबरा को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। थोड़ी ही देर की मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को डिब्बे में सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान टीम ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि सांप को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे और वहां मौजूद ग्रामीण भी सुरक्षित रहें। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम कोबरा को सुरक्षित स्थान पर ले गई और उसे उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया। समय रहते सांप का रेस्क्यू हो जाने से किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *