रतलाम में शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। ग्रामीण अंचलों में कुछ देर तक पानी गिरा है। 1 जून से लेकर अब तक रतलाम में 20.28 इंच बारिश हुई। जो सामान्य से 38 फीसदी कम है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 47.16 इंच बारिश हो चुकी थी। गत वर्ष 4 सितंबर तक धोलावाड़ डेम के पांच गेट खोले जा चुके थे। लेकिन इस बार एक भी गेट नहीं खुल पाया। शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव के बाद रतलाम शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई थी। लेकिन कुछ देर में ही बारिश बंद हो गई। शनिवार सुबह रतलाम शहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ बादल छाए हुए है। लेकिन फिर धूप निकल गई। नामली में 10 से 15 मिनट तेज मूसलाधार बारिश हुई है। 26 इंच कम गिरा पानी पिछले 24 घंटे में जिले में 5.5 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक सैलाना में 16 मिमी, रावटी में 13, बाजना में 5 एवं रतलाम व पिपलौदा में 4 मिमी पानी गिरा। इससे किसानों को थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। 1 जून से लेकर 12 सितंबर की सुबह 8 बजे तक 515.13 मिमी बारिश हुई है। जबकि गत वर्ष इस समय तक 1198 मिमी बारिश हो चुकी थी। जो कि अब तक 26.88 इंच कम पानी गिरा है। जबकि जिले की सामान्य औसत बारिश 918.3 मिमी है। नहीं खुले धोलावाड़ डेम के गेट बारिश की लंबी खेंच से किसानों की मुसीबतें बढ़ गई है। खेतों में फसले सुखने की कगार पर है। इस बार शहर की प्यास बुझाने वाले धोलावाड़ डेम भी का एक भी गेट नहीं खुल पाया है। जबकि पिछले साल 4 सितंबर तक डेम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के कारण 6 में से 5 गेट तीन-तीन मीटर खोले गए थे। लेकिन इस बार एक बार भी गेट नहीं खुल पाया। डेम का जल स्तर अधिकतम 395 मीटर है। रात को धोलावाड़ क्षेत्र से लगे क्षेत्रों में बारिश होने के कारण पानी का लेवल आज सुबह तक 389.55 मीटर पर आया है। पीएचई के एसडीओ आरएस मीणा के अनुसार पर्याप्त बारिश नहीं होने से डेम वर्तमान में 5.4 मीटर खाली है। अगर बारिश नहीं होती है तो आगामी समय में पेयजल से लेकर खेती-किसानी को लेकर समस्या आना है।
1 जून से लेकर अब तक कहां कितनी हुई बारिश

