चोरी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़:समस्तीपुर की 3 महिलाएं गिरफ्तार, अस्थायी घर बनाकर करती थीं चोरी

चोरी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़:समस्तीपुर की 3 महिलाएं गिरफ्तार, अस्थायी घर बनाकर करती थीं चोरी

मधुबनी नगर थाना पुलिस ने चोरी करने वाले एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने समस्तीपुर जिले की तीन संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अस्थायी घर बनाकर राहगीरों का सामान चोरी करती थीं। पुलिस ने इनके पास से दो मंगलसूत्र, 1,000 रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। क्या है मामला जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र के करहिया गांव की रहने वाली कांति कुमारी (47) मधुबनी शहर के सुभाष चौक इलाके में किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कांति कुमारी ने बताया कि 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह बाजार जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। कोतवाली चौक के पास ऑटो में पहले से बैठी तीन महिलाएं उनके पास आकर बैठ गईं। मेडिकल कॉलेज की ओर जाते समय उन्हें अपने गले से मंगलसूत्र गायब होने का एहसास हुआ। चोरी हुए मंगलसूत्र की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। उनके पर्स में आधार कार्ड की फोटोकॉपी और करीब 500 रुपये नकद भी थे। स्थीनय लोगों की मदद से पकड़ी गईं तीनों घटना के बाद कांति कुमारी ने डायल-112 पर सूचना दी और अपने स्तर पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की। 18 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बिहुला देवी (20), नेहा कुमारी (21) और फूलबेला देवी (45) के रूप में हुई है। तीनों समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बदरीरा गांव की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे अलग-अलग जगहों पर टेंट लगाकर रहती थीं और राहगीरों का सामान चोरी करती थीं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वे चोरी किए गए रुपए आपस में बांट लेती थीं। मधुबनी नगर थाना पुलिस ने चोरी करने वाले एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने समस्तीपुर जिले की तीन संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं अस्थायी घर बनाकर राहगीरों का सामान चोरी करती थीं। पुलिस ने इनके पास से दो मंगलसूत्र, 1,000 रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। क्या है मामला जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र के करहिया गांव की रहने वाली कांति कुमारी (47) मधुबनी शहर के सुभाष चौक इलाके में किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। कांति कुमारी ने बताया कि 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे वह बाजार जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। कोतवाली चौक के पास ऑटो में पहले से बैठी तीन महिलाएं उनके पास आकर बैठ गईं। मेडिकल कॉलेज की ओर जाते समय उन्हें अपने गले से मंगलसूत्र गायब होने का एहसास हुआ। चोरी हुए मंगलसूत्र की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। उनके पर्स में आधार कार्ड की फोटोकॉपी और करीब 500 रुपये नकद भी थे। स्थीनय लोगों की मदद से पकड़ी गईं तीनों घटना के बाद कांति कुमारी ने डायल-112 पर सूचना दी और अपने स्तर पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की। 18 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बिहुला देवी (20), नेहा कुमारी (21) और फूलबेला देवी (45) के रूप में हुई है। तीनों समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बदरीरा गांव की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे अलग-अलग जगहों पर टेंट लगाकर रहती थीं और राहगीरों का सामान चोरी करती थीं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वे चोरी किए गए रुपए आपस में बांट लेती थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *