मोतिहारी में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिपरा थाना क्षेत्र के सरियतपुर गांव में चोकर के बोरे की आड़ में शराब की खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस की गश्ती देख तस्कर शराब और चोकर से लदे बोरे गन्ने के खेत में फेंककर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि खेत से 46 पेटी ऑफिसर च्वाइस विदेशी शराब बरामद हुई है। इसकी कुल मात्रा 397.44 लीटर है। पुलिस ने 30 बोरा चोकर भी जब्त किया है। तस्करों की पहचान करने में जुटी पुलिस शराब को चोकर की आड़ में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस को मौके से कोई वाहन या तस्कर नहीं मिला। अज्ञात तस्करों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करों की पहचान करने में जुटी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सतीश कुमार के साथ एसआई निरंजन कुमार, एसआई सुधीर कुमार सहित रिजर्व बल के जवान शामिल थे। मोतिहारी में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिपरा थाना क्षेत्र के सरियतपुर गांव में चोकर के बोरे की आड़ में शराब की खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस की गश्ती देख तस्कर शराब और चोकर से लदे बोरे गन्ने के खेत में फेंककर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि खेत से 46 पेटी ऑफिसर च्वाइस विदेशी शराब बरामद हुई है। इसकी कुल मात्रा 397.44 लीटर है। पुलिस ने 30 बोरा चोकर भी जब्त किया है। तस्करों की पहचान करने में जुटी पुलिस शराब को चोकर की आड़ में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस को मौके से कोई वाहन या तस्कर नहीं मिला। अज्ञात तस्करों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करों की पहचान करने में जुटी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सतीश कुमार के साथ एसआई निरंजन कुमार, एसआई सुधीर कुमार सहित रिजर्व बल के जवान शामिल थे।

