औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नवीनगर स्टेशन पीएचईडी कॉलोनी निवासी गौतम कुमार सोनू(30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बाइक से शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। सूचना मिलती ही मौके पर भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना नवीनगर रोड स्टेशन रेलवे फाटक के पास की है। पुलिस ने संभाला मोर्चा सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार गौतम कुमार सोनू दो भाइयों में सबसे बड़े थे। करीब पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं था। हादसे के बाद घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ्लाई ऐश वाहनों पर रोक की मांग स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में नो-एंट्री हटने के बाद इस सड़क पर एक साथ बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। खासकर फ्लाई ऐश लदे वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क पर दबाव काफी बढ़ गया है। रात के समय भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आरोप है कि एक साथ सैकड़ों वाहनों के गुजरने से सड़क पर आम लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। इसी कारण गौतम कुमार सोनू की दुर्घटना को लेकर भी लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर फ्लाई ऐश लदे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने या उनके परिचालन को नियंत्रित करने की मांग की है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नवीनगर स्टेशन पीएचईडी कॉलोनी निवासी गौतम कुमार सोनू(30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बाइक से शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। सूचना मिलती ही मौके पर भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना नवीनगर रोड स्टेशन रेलवे फाटक के पास की है। पुलिस ने संभाला मोर्चा सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार गौतम कुमार सोनू दो भाइयों में सबसे बड़े थे। करीब पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं था। हादसे के बाद घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फ्लाई ऐश वाहनों पर रोक की मांग स्थानीय लोगों के मुताबिक रात में नो-एंट्री हटने के बाद इस सड़क पर एक साथ बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। खासकर फ्लाई ऐश लदे वाहनों की आवाजाही बढ़ने से सड़क पर दबाव काफी बढ़ गया है। रात के समय भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आरोप है कि एक साथ सैकड़ों वाहनों के गुजरने से सड़क पर आम लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। इसी कारण गौतम कुमार सोनू की दुर्घटना को लेकर भी लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर फ्लाई ऐश लदे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने या उनके परिचालन को नियंत्रित करने की मांग की है।

