चूरू-रतननगर के 80वार्डों में कांग्रेस टिकट के लिए 560 आवेदन:हर वार्ड में कम से कम 3 दावेदार, कई वार्डों में 7 आवेदन

चूरू-रतननगर के 80वार्डों में कांग्रेस टिकट के लिए 560 आवेदन:हर वार्ड में कम से कम 3 दावेदार, कई वार्डों में 7 आवेदन

निकाय चुनाव को लेकर चूरू और रतननगर के 80 वार्डों में कांग्रेस पार्षद टिकट के लिए 560 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रविवार को मंडेलिया हाउस स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। पार्षद टिकट के लिए प्रत्येक वार्ड से न्यूनतम 3 दावेदारों ने आवेदन किया है। चूरू के वार्ड संख्या 60, 57, 40 और 38 में 6 से 7 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि वार्ड संख्या 1 में 3 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। चूरू और रतननगर से कई दावेदार अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में आवेदन जमा कराने पहुंचे। ‘निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए एक परीक्षा’
बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि निकाय चुनाव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक परीक्षा है।
मंडेलिया ने कहा कि नगर परिषद चूरू और रतननगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाना निश्चित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बार-बार चुनाव से बचना चाहती थी, लेकिन अंततः उसे चुनाव मैदान में आना पड़ा।
उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है, और भाजपा को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों व युवाओं में बढ़ते विरोध का सामना करना पड़ेगा। बैठक में उमड़े लोग
बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने किया।
इस अवसर पर देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पूर्व सभापति पायल सैनी, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, धर्मेंद्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, रमजान खान, रतननगर के असलम खान, सीताराम खटीक, अबरार खान, शिवकुमार शर्मा, संजय भाटी, विमल शर्मा, रामेश्वरलाल नायक, लालचंद सैनी, अली मोहम्मद भाटी, आरिफ रिसालदार, लीलाधर चुलेट, हेमंत सिहाग, सुनीता कपूरिया, सुशीला सुंडा, दीपिका सोनी, असलम भाटी, राकेश सोनी, सत्यनारायण बाकोलिया, जगदीश मेघवाल, सलीम पीए और अशोक पंवार सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *