मिर्जापुर में चुनार स्थित बालाजी वाटिका में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान कार्यशाला भी हुई, जिसमें विभाग संयोजक प्रवीण ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रांत उपाध्यक्ष एवं विंध्याचल विभाग पालक सुरेश अग्रवाल ने हितचिंतक अभियान, हुतात्मा दिवस, गोपाष्टमी और गीता जयंती के कार्यक्रमों की जानकारी दी। विभाग संगठन मंत्री अमित ने अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और हितचिंतक विस्तारक योजना पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश प्रकाश ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कृष्ण गोपाल ने किया। इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख महेश, जिला संगठन मंत्री सुरेश सनातन, जिला संयोजक अर्जुन सहित विकास, शुभम, अभिषेक, राजकुमार, विवेकानंद, नारायण राठी, सुधांशु, इंद्रासन, सुनील, संतोष, इंद्रजीत, अवधेश और पार्वती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

