चाकू-डाइगर से हमला कर युवक की हत्या:सीतामढ़ी में 2 साल से चल रहा जमीन विवाद, पट्टीदारों पर मर्डर का आरोप

चाकू-डाइगर से हमला कर युवक की हत्या:सीतामढ़ी में 2 साल से चल रहा जमीन विवाद, पट्टीदारों पर मर्डर का आरोप

सीतामढ़ी में रविवार रात जमीन विवाद को लेकर 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। घटना महिंदवारा थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव की है। मृतक की पहचान चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप अपने ही पट्टीदारों पर लगाया है। परिजनों के अनुसार, चंदन के पट्टीदारों की उसकी डेढ़ कट्ठा जमीन पर नजर थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा था। रविवार को चंदन अपने घर के बाहर बैठा था, तभी बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे और उस पर चाकू व डाइगर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदन को तुरंत मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चार लोगों पर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने शैलेंद्र राय और छोटेलाल राय सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने जमीन विवाद के कारण चंदन की जान ली। घटना की सूचना मिलते ही महिंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। महिंदवारा थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में पट्टीदार हैं। प्रारंभिक जांच में यह हत्या मामूली जमीन विवाद के कारण हुई प्रतीत होती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। सीतामढ़ी में रविवार रात जमीन विवाद को लेकर 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। घटना महिंदवारा थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव की है। मृतक की पहचान चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप अपने ही पट्टीदारों पर लगाया है। परिजनों के अनुसार, चंदन के पट्टीदारों की उसकी डेढ़ कट्ठा जमीन पर नजर थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा था। रविवार को चंदन अपने घर के बाहर बैठा था, तभी बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे और उस पर चाकू व डाइगर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदन को तुरंत मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चार लोगों पर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने शैलेंद्र राय और छोटेलाल राय सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने जमीन विवाद के कारण चंदन की जान ली। घटना की सूचना मिलते ही महिंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। महिंदवारा थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में पट्टीदार हैं। प्रारंभिक जांच में यह हत्या मामूली जमीन विवाद के कारण हुई प्रतीत होती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *