गोवर्धन की गिरि तलहटी में अनंत चतुर्दशी को होने वाले अलौकिक छप्पन भोग के लिए गिरिराज प्रभु को न्यौता दिया गया। इस बार गिरिराज प्रभु सोने चाँदी के बने कमल पुष्प और शेषनाग पर विराजमान होकर दर्शन देंगे। श्री कृष्ण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभु की आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल के द्वारा किया गया। इससे पूर्व गिरिराज प्रभु की छवि पर समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने दीप प्रज्वलन कर लोकार्पण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। 56 भोग की तैयारी हुई पूरी ब्रज के प्रसिद्ध कलाकार आशू शर्मा के निर्देशन में राधा कृष्ण के नृत्य और महारास की जीवंत लीला से लोकार्पण कार्यक्रम में भक्त कृष्ण मय होकर झूमने लगे कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव के मुख्य संयोजक राघवेन्द्र गर्ग ने बताया कि अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को गोवर्धन की बड़ी आन्यौर परिक्रमा मार्ग की गिरि तलहटी में होने वाले दिव्य छप्पन भोग की तैयारियाँ पूरी हो गई हैं तलहटी को सजाने के लिये देसी कुंद और विदेशी फूल मंगाये गये हैं। प्रभु का श्रृंगार सोने,चाँदी,हीरे, मोती पन्ना, नीलम, पुखराज, माणिक मूँगा नवरत्नों से वैष्णव संप्रदाय के पंडित शरद मुखिया द्वारा होगा। यह होंगे कार्यक्रम पंचरत्नम महाभिषेक सात नदियों के पवित्र जल और कामधेनु गाय के दूध और दुर्लभ जड़ी बूटियों से होगा । 24 सितंबर की शाम 7 बजे से स्वामी हरिदास संगीत समारोह में देश के प्रसिद्ध संतूर वादक की संध्या के साथ देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। छप्पन भोग अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को होगा जिसमें शुद्ध गाय के घी से 56 भोग प्रसाद वैष्णव विधि से तैयार होगा। दर्शन दोपहर 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक होंगे। यह रहे मौजूद लोकार्पण समारोह में संरक्षक राजेन्द्र कुमार सर्राफ रुन्ना, कोषाध्यक्ष भगवान दास खंडेलवाल, संयोजक अनमोल बंसल,संयोजक दिनेश मंगल, सह संयोजक नितिन अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार कन्नू,दिनेश सादाबाद, हरीश अग्रवाल गिलट वाले,विनय अग्रवाल अंगूठी वाले, सुनील बंसल, महावीर अग्रवाल, निवाड़ वाले, राकेश गर्ग आढ़ती, पंकज जौहरी, दीपक बाटी, महेश मानसरोवर, दिनेश मार्विल, देवेश सर्राफ, तुषार हाथी वाले, संजय जिंदल, अमित मार्विल, नरेंद्र अग्रवाल लल्लू सिंह आदि मौजूद थे।

