चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान:इंजन में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, 6 महीने पुरानी बाइक जलकर राख

चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान:इंजन में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, 6 महीने पुरानी बाइक जलकर राख

शेखपुरा में सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। शहर के वाइपास रोड स्थित मेंहुस मोड़ के पास यह घटना हुई। बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद बीच सड़क पर बाइक धू-धू कर जलती रही। आसपास के लोग इसे देखते रहे। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बिजली विभाग में पीड़ित करता है काम पीड़ित बाइक चालक की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है। वह सदर प्रखंड के हथियावा थाना क्षेत्र के गबय गांव के रहने वाले सतीश सिंह के बेटे हैं। विक्की बिजली विभाग में प्राइवेट मिस्त्री का काम करते हैं। विक्की ने 6 महीने पहले ही शोरूम से नई बाइक खरीदी थी। वह शेखपुरा में मजदूरी करने आ रहे थे, तभी अचानक बाइक के इंजन से आग निकलने लगी। बाइक के इंजन में शॉर्ट सर्किट से घटना उन्होंने तुरंत बाइक रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। सूत्रों के अनुसार, यह घटना बाइक के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। बता दें कि कुछ महीने पहले घाट कुसुंभा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। एक शिक्षक जनगणना के प्रशिक्षण में भाग लेने आए थे। उनकी बाइक रोकते ही उसमें आग लग गई थी और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। शेखपुरा में सोमवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। शहर के वाइपास रोड स्थित मेंहुस मोड़ के पास यह घटना हुई। बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद बीच सड़क पर बाइक धू-धू कर जलती रही। आसपास के लोग इसे देखते रहे। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बिजली विभाग में पीड़ित करता है काम पीड़ित बाइक चालक की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है। वह सदर प्रखंड के हथियावा थाना क्षेत्र के गबय गांव के रहने वाले सतीश सिंह के बेटे हैं। विक्की बिजली विभाग में प्राइवेट मिस्त्री का काम करते हैं। विक्की ने 6 महीने पहले ही शोरूम से नई बाइक खरीदी थी। वह शेखपुरा में मजदूरी करने आ रहे थे, तभी अचानक बाइक के इंजन से आग निकलने लगी। बाइक के इंजन में शॉर्ट सर्किट से घटना उन्होंने तुरंत बाइक रोककर कूदकर अपनी जान बचाई। सूत्रों के अनुसार, यह घटना बाइक के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। बता दें कि कुछ महीने पहले घाट कुसुंभा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। एक शिक्षक जनगणना के प्रशिक्षण में भाग लेने आए थे। उनकी बाइक रोकते ही उसमें आग लग गई थी और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *