चक्रवात अर्नब कल दोपहर में आंध्र प्रदेश से टकराएगा:400km का इलाका खतरे में, ओडिशा-आंध्र में स्कूल बंद; असर UP-MP तक

चक्रवात अर्नब कल दोपहर में आंध्र प्रदेश से टकराएगा:400km का इलाका खतरे में, ओडिशा-आंध्र में स्कूल बंद; असर UP-MP तक

चक्रवात अर्नब के टकराने की संभावना को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है, समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है, बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अर्नब 17kmph की रफ्तार से विशाखापट्टनम से बापटला की तरफ बढ़ रहा है। बुधवार दोपहर तक इसके लैंडफॉल की संभावना है। इसके असर से 400km की इलाका प्रभावित हो सकता है। IMD के मुताबिक लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125kmph होगी, जो बढ़कर 140 तक पहुंच सकती है। समुद्र में 14 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। चक्रवात के कारण 28 से 30 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 28 अक्टूबर 29 अक्टूबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *