चंदौली: सड़क हादसे में घायल व्यापारी विजय गुप्ता का निधन:एक महीने तक चला इलाज, रविवार शाम को तोड़ा दम

चंदौली: सड़क हादसे में घायल व्यापारी विजय गुप्ता का निधन:एक महीने तक चला इलाज, रविवार शाम को तोड़ा दम

चंदौली के चहनियां क्षेत्र स्थित रानेपुर गांव के किराना व्यवसायी विजय गुप्ता (36 वर्ष) का रविवार शाम निधन हो गया। वे एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लगभग एक माह पहले विजय गुप्ता की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। उस समय वे मुगलसराय में थे। मुगलसराय से वापस आते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से टकरा गई थी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक महीने तक चले इलाज के बाद रविवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। विजय गुप्ता का शव देर शाम उनके पैतृक निवास रानेपुर पहुंचा। उनके निधन से चहनियां बाजार में शोक का माहौल है। विजय गुप्ता की शादी सकलडीहा ब्लॉक के खोर निवासी सुमन गुप्ता से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं – अरुण, शिवा और वैभवी। परिवार में उनकी माता शहजादी देवी और भाई अजय गुप्ता भी हैं। विजय गुप्ता का अंतिम संस्कार देर रात बलुआ स्थित गंगा घाट पर किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *