चंदौली में 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा:शाम को मानस नगर में जलाया जाएगा, 15 दिन से तैयारी कर रहे थे कलाकार

चंदौली में 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा:शाम को मानस नगर में जलाया जाएगा, 15 दिन से तैयारी कर रहे थे कलाकार

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र के मानस नगर कॉलोनी मैदान पर मंगलवार शाम 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। स्थानीय कलाकारों ने 15 दिन की मेहनत से इसे तैयार किया है। रावण दहन देखने जिले भर से लोग आते हैं। सुरक्षा के लिए मानस नगर जाने वाली सड़क पर रूट डायवर्जन भी किया गया है। मानस नगर कॉलोनी के पास हर साल दशहरा पर रावण दहन का कार्यक्रम होता है। आयोजकों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास दुकानें लगने से मेले जैसा माहौल है। समिति कई दशकों से रावण दहन कराती आ रही है। सुरक्षा के लिए समिति के वॉलिंटियर भी तैनात रहते हैं। स्थानीय कारीगर रवि कुमार मालाकार ने बताया कि 10 से 15 दिन में पुतला तैयार हो जाता है। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई करीब 60 फीट है। इसे बनाने में बांस, रद्दी पेपर और रंगीन कपड़े का इस्तेमाल हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *