लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन:राजपरिवार की पूजा के बाद श्रीराम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकलेंगी

लोरमी में 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन:राजपरिवार की पूजा के बाद श्रीराम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकलेंगी

लोरमी के हाईस्कूल मैदान में विजयादशमी पर 30 से 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नवजीवन क्लब दशहरा उत्सव समिति ने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। कारीगरों ने रावण का पुतला बनाना शुरू कर दिया है। समिति पिछले 48 सालों से लोरमी में रावण दहन का आयोजन कर रही है। समिति के सदस्य नरेंद्र खत्री और जितेंद्र पाठक ने बताया कि इस साल भी परंपरा के अनुसार आयोजन किया जाएगा। विजयादशमी पर राजाबाड़ा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद बाजे-गाजे और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें श्रीराम दरबार, माता सीता की कुटिया, महादेव की झांकी और राम-रावण सेना का प्रदर्शन किया जाएगा। राजाबाड़ा से हाईस्कूल मैदान तक निकलेगी शोभायात्रा शोभायात्रा राजाबाड़ा से फव्वारा चौक, मुंगेली रोड और पुराने बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हाईस्कूल मैदान पहुंचेगी। रास्ते में आकर्षक झांकियां और आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। हाईस्कूल मैदान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार रावण दहन किया जाएगा। सोनपत्ती देकर देंगे विजयादशमी की शुभकामनाएं रावण दहन के बाद नगरवासी एक-दूसरे को सोनपत्ती भेंट करेंगे। लोग गले मिलकर विजयादशमी की शुभकामनाएं देंगे। इस परंपरा के जरिए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। आसपास के गांवों से भी पहुंचेंगे लोग नवजीवन क्लब दशहरा उत्सव समिति का यह आयोजन वर्षों से लोरमी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बना हुआ है। भव्य झांकियों, आतिशबाजी और रावण दहन को देखने के लिए नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *