चंडीगढ़ में दिवाली तक स्कूलों में वाहन पार्किंग की सुविधा:जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल; टो-क्लैंप होने पर 112-1073 डायल करें

चंडीगढ़ में दिवाली तक स्कूलों में वाहन पार्किंग की सुविधा:जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल; टो-क्लैंप होने पर 112-1073 डायल करें

चंडीगढ़ फेस्टिवल सीजन में बाजारों में खरीदारी करने जाने वाले लोगों को अब पार्किंग के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 21 बाजारों के आसपास सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पार्किंग की व्यवस्था की है। यह सुविधा 28 अक्टूबर से 8 नवंबर तक रहेगी। स्कूलों में छुट्टी के दिन पूरे समय और स्कूल समय के बाद वाहन पार्क किए जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से बाजारों में भीड़भाड़ के समय जाने से बचने, पैदल जाने और कार पूलिंग अपनाने की अपील की है। बाजारों में पार्किंग स्थलों की जानकारी देने के लिए मार्केट एसोसिएशन बोर्ड भी लगाएंगी। पुलिस लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सड़क, साइकिल ट्रैक और पैदल चलने वालों के रास्तों पर वाहन पार्क नहीं करने की हिदायत दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन टो या क्लैंप किया जा सकता है। वाहन टो या क्लैंप होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 112 या 1073 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने वाहन में कीमती सामान छोड़कर नहीं जाने की भी सलाह दी है। वाहन से सामान चोरी होने की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी। मनीमाजरा में भी मिलेगी सुविधा मनीमाजरा में बाजार आने वाले लोग बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी मॉडल हाई स्कूल और सरकारी मॉडल हाई स्कूल, मनीमाजरा में वाहन पार्क कर सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *