एयर शो को सफल बनाने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, 50 को प्रशस्ति पत्र, 10 को डीजी कमेंडेशन डिस्क

एयर शो को सफल बनाने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, 50 को प्रशस्ति पत्र, 10 को डीजी कमेंडेशन डिस्क

Varanasi Air Show: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गंगा नदी के किनारे तीन दिनों तक चलने वाले एयर शो को सफल बनाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। 50 राजपत्रित अधिकारियों को डीजीपी की ओर से प्रशस्ति पत्र और विशेष रूप से योगदान देने वाले 10 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिष्ठित डीजी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित करने की तैयारी है। वहीं, ईमानदारी और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने वाले 100 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को पुलिस कमिश्नर की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक करके तैनात रहे अन्य पुलिसकर्मियों के योगदान को भी सराहा जाएगा।

महीनेभर से चल रही थी तैयारी

डीजीपी स्तर से इन सभी पुलिसकर्मियों के कैरेक्टर रोल में अच्छा एंट्री दर्ज की जाएगी। वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन किया गया था। वही 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य वीवीआईपी मेहमानों के आगमन को लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में इन पुलिसकर्मियों ने अपना योगदान दिया था। अब इसी योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने की तैयारी चल रही है।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि एयर शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारी को सम्मानित करने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। पुलिस महानिदेशक ने बेहतरीन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व डीजी कमेंडेशन डिस्क देने पर सहमति जाता दी है। उन्होंने बताया कि इसमें वाराणसी कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं, जबकि विभिन्न जिलों से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को भी या सम्मान दिया जाएगा? इस पर डीजीपी ने सहमति भी जाता दी है।

नो टच पॉलिसी आई काम

दरअसल इन तीन दिनों तक वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और चंदौली पुलिस ने एयर शो की सफलता को लेकर तैयारी की शुरुआत एक महीने पहले से ही कर ली थी। इस दौरान समीक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी चल रही थी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारी के प्रशिक्षण और नो टच पॉलिसी के तहत कार्यक्रम को सफल बनाया गया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन नवीन अरोड़ा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरी मीणा, डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण, चंदौली एसपी आकाश पटेल, डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पांडे, डीसीपी काशी गौरव बांसवाल समेत कई अधिकारियों ने योजना के तहत काम करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *