घर से सोने का कड़ा चुराने वाला नौकर गिरफ्तार:बैग में रखकर ले गया था कड़ा, हिरण मगरी थाना क्षेत्र का मामला

घर से सोने का कड़ा चुराने वाला नौकर गिरफ्तार:बैग में रखकर ले गया था कड़ा, हिरण मगरी थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले नौकर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि आरोपी शुभम सोलंकी पिता बसंतीलाल निवासी देवास, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी 23 सितंबर 2026 को प्रार्थी के कमरे से सोने का 5 तोला वजनी कड़ा अपने बैग में रखकर ले गया था। आरोपी से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रतीक जैन ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वह अपने घर से जिम जा रहा था। तब हमेशा की तरह उसने अपने हाथ में पहना सोने का कड़ा निकालकर ड्रेसिंग टेबल पर रख दिया था। फिर शाम को जब वह वापस घर लौटा। टेबल पर देखा तो कड़ा वहां नहीं था। घर में इधर-उधर देखा, लेकिन नहीं मिला। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना का जायजा लिया और नौकर से भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को नोकर पर शक हुआ। ​उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *