घर के पास खड़े युवक को सांपने डसा:परिजन उसे जमुई सदर अस्पताल ले गए, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

घर के पास खड़े युवक को सांपने डसा:परिजन उसे जमुई सदर अस्पताल ले गए, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव में गुरुवार की देर रात घर के पास खड़े एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की तबीयत को लेकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर को जांच में नहीं मिला विष का असर सांप के डसने से पीड़ित युवक की पहचान हरनारायणपुर गांव निवासी सुरेश मंडल के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित ने जांच के दौरान युवक में सांप के विष का कोई असर या किसी प्रकार का लक्षण नहीं पाया। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल के बेड पर निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल उपचार किया जा सके। घटना के संबंध में अमन कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप को मारकर अस्पताल ले पहुंचे परिजन सांप के डसने के बाद उसने तत्काल इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं, घटना के बाद परिवार के लोग सांप को मारकर अपने साथ सदर अस्पताल भी ले आए, ताकि सांप की पहचान करने में चिकित्सकों को मदद मिल सके और इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर गांव में गुरुवार की देर रात घर के पास खड़े एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की तबीयत को लेकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर को जांच में नहीं मिला विष का असर सांप के डसने से पीड़ित युवक की पहचान हरनारायणपुर गांव निवासी सुरेश मंडल के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित ने जांच के दौरान युवक में सांप के विष का कोई असर या किसी प्रकार का लक्षण नहीं पाया। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल के बेड पर निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल उपचार किया जा सके। घटना के संबंध में अमन कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। सांप को मारकर अस्पताल ले पहुंचे परिजन सांप के डसने के बाद उसने तत्काल इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं, घटना के बाद परिवार के लोग सांप को मारकर अपने साथ सदर अस्पताल भी ले आए, ताकि सांप की पहचान करने में चिकित्सकों को मदद मिल सके और इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *