घरौंडा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:मोटरसाइकिल पर पहुंचे दो युवक, एक पैदल लेकर निकला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घरौंडा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:मोटरसाइकिल पर पहुंचे दो युवक, एक पैदल लेकर निकला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

करनाल जिले के घरौंडा में वार्ड-7 के अग्रसेन कालोनी में बीती रात चोरों ने गली में खड़ी एक बाइक चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं, जबकि एक साइकिल सवार के भी रैकी के लिए आने का दावा किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, रात करीब 3 बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर गली में पहुंचे। दोनों युवक कुछ आगे जाकर बाइक रोकते हैं। इसके बाद उनमें से एक युवक पैदल वापस आता है। कपड़े से ढका था आरोपी ने अपना मुंह युवक ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था और उसके हाथ में प्लास्टिक की बोतल भी दिखाई दे रही है। वह धीरे-धीरे गली में खड़ी बाइक के पास पहुंचता है। बाइक का हैंडल लॉक नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए युवक बाइक को उठाता है और पैदल ही उसे लेकर वहां से निकल जाता है। घटना से पहले गली से एक साइकिल सवार के गुजरने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि संभव है कि साइकिल सवार भी चोरों के साथ शामिल हो और वारदात से पहले इलाके की रैकी करने आया हो। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बाइक मालिक बोला- बेटा करता था इस्तेमाल बाइक मालिक लक्खा ने बताया कि बाइक पंकज चलाता है और शिकायत भी पंकज के नाम से ही दी गई। पंकज रोजाना बाइक को गली में ही खड़ा करता था। 22-23 अगस्त की रात भी बाइक गली में खड़ी की गई थी, लेकिन सुबह वह वहां नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चोरी की पूरी घटना सामने आई। लक्खा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने और चोरी हुई बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *