मेरठ में आज भी बारिश के आसार:देर रात की बरसात के बाद सुबह से आसमान में छाए बादलों के साथ चली ठंडी हवा

मेरठ में आज भी बारिश के आसार:देर रात की बरसात के बाद सुबह से आसमान में छाए बादलों के साथ चली ठंडी हवा

मेरठ में रविवार दोपहर बाद हुए मौसम में बदलाव का असर लगातार बना हुआ है। देर रात भी कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह के समय मौसम में ठंडक महसूस की गई। रविवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव के बाद अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री से मामूली गिरावट के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले रविवार दोपहर करीब 3 बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया था। तेज आंधी के बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिले में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 12 घंटे के दौरान 16.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई। रविवार को आई आंधी और बारिश का असर शहर के कई इलाकों में देखने को मिला। मोदीपुरम समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में पेड़ गिर गए, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शहर के अधिकतर रामलीला मैदानों में पानी भर गया। इससे वहां रखी कुर्सियों, मेज, टेंट और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज भी बारिश होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *